IPL 2025 MS Dhoni: आईपीएल 2025 में इस बार महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे या नहीं इस पर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है। रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ने खुद अभी तक नए सीजन में खेलने के लिए सीएसके को पुष्टि नहीं की है। वहीं मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों के रिटेशन को लेकर नया अपडेट सामने आ चुका है।
रिपोर्ट के मुताबिक हर फ्रेंचाइजी को 5 खिलाड़ी रिटेन करने का ऑप्शन मिल सकता है। जिसमें 3 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ी रहने की संभावना है। हालांकि इस पर अभी बीसीसीआई की मुहर नहीं लगी है। इसके अलावा रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि सीएसके हर कीमत पर धोनी को रिटेन कर सकती है अगर पूर्व कप्तान नए सीजन में खेलते हैं। इसके अलावा अगर धोनी नहीं खेलते हैं को फैंस को बड़ा झटका लग सकता है।
धोनी की तरफ से नहीं मिला कोई जवाब
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार सीएसके के एक सूत्र ने बताया कि हमें अभी तक उनसे कोई जवाब नहीं मिला है। एक बार जब बीसीसीआई रिटेंशन की संख्या पर आखिरी फैसला ले लेती है, तो हमारे पास एक स्पष्ट तस्वीर होगी। एमएस धोनी आईपीएल 2024 में रुतुराज गायकवाड की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें:- कानपुर टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश के क्रिकेट फैंस को लगा झटका, दिग्गज खिलाड़ी ने किया बड़ा ऐलान
हालांकि उस दौरान उनके घुटने में चोट भी लगी थी, बावजूद उसके धोनी ने कमाल का प्रदर्शन किया था। लेकिन अब उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। कुछ रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि धोनी नए सीजन में सीएसके के मेंटोर बन सकते हैं। लेकिन फैंस एक बार फिर से धोनी को सीएसके के लिए खेलते हुए देखना चाहते हैं।
साल के अंत में हो सकता है मेगा ऑक्शन
आईपीएल के नए सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होने वाला है। इस साल के अंत में नवंबर या दिसंबर में मेगा ऑक्शन हो सकता है। जिसमें कई खिलाड़ियों की अदला-बदली देखने को मिल सकती है। इसके अलावा नए सीजन में कई टीमों के कप्तान भी बदल सकते हैं। जल्द ही बीसीसाआई मेगा ऑक्शन को लेकर नियम जारी कर सकती है।
ये भी पढ़ें:- भारत-पाकिस्तान मैच पर बड़ा अपडेट, इस दिन होगा महामुकाबला, जानें टिकट की कीमत
संबंधित खबरें
LIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
36 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
41 mins agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
1 hr agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines