हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2025: CSK ने दिया बड़ा हिंट! ये खिलाड़ी होने वाले हैं रिटेन

IPL 2025 Mega Auction: मेगा ऑक्शन से पहले 31 नवंबर को सभी टीमें अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करने वाली है। वहीं इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने रिटेन करने वाले खिलाड़ियों को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है।

विज्ञापन
csk

IPL 2025 Mega Auction: मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों को रिटेन करती हुई दिखाई देने वाली है। 31 नवंबर तक सभी टीमें अपने-अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपने वाली है। इस बार सभी फ्रेंचाइजियों को अधिकतर 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी गई है। वहीं फैंस की नजरें चेन्नई सुपर किंग्स की रिटेंशन लिस्ट पर रहने वाली है।

इस बार सीएसके अपने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटने करती हुई दिखाई दे सकती है। वहीं रिटेंशन लिस्ट जारी होने से एक दिन पहले सीएसके ने अपने रिटने खिलाड़ियों को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। जिसके बाद से फैंस ने अब अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है।

सीएसके इन खिलाड़ियों को करेगी रिटेन!

दरअसल रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिससे फैंस के बीच थोड़ी हलचल सी मच गई है। इस पोस्ट में सीएसके ने कुछ इमोजी शेयर किए हैं। ये सभी अलग-अलग इमोजी है। अब फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि आखिर सीएसके किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली है।

कुछ फैंस का मानना है कि इस बार रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, रचिन रवींद्र और एमएस धोनी। ये पहली बार नहीं है जब रिटेंशन से पहले सीएसके ने इस तरह की पोस्ट शेयर की है। इससे पहले साल 2022 में भी रिटेंशन से पहले सीएसके की तरफ से इस तरह की इमोजी वाली पोस्ट शेयर की गई थी। उस वक्त भी फैंस ने जो अंदाजा लगाया था लगभग वहीं खिलाड़ी रिटेन होते हुए दिखे थे।

ये भी पढ़ें:- निकोलस पूरन की चमकी किस्मत, LSG के साथ इतने करोड़ में डील हुई पक्की!

बात अगर इन इमोजी की करे तो उनमें तलवार, घोड़ा, फायर, क्रॉस फिंगर, येलो दिल जैसे कई इमोजी है। हालांकि इस पोस्ट को लेकर कुछ यूजर्स का मानना है कि सीएसके ने पुरानी पोस्ट को ही फिर से शेयर किया है।

ये भी पढ़ें:- दुनिया में सबसे ज्यादा शतक ठोकने के मामले से कितनी दूर स्मृति मंधाना? जानें आंकड़े

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें