IPL 2025 Mega Auction के बीच ऐसा क्या हुआ, जो RCB मैनेजमेंट से हाथ मिलाने पहुंचे आकाश अंबानी

IPL 2025 Mega Auction: IPL 2025 के मेगा ऑक्शन के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया। मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी, अचानक RCB के मैनेजमेंट से मिलने पहुंचे। इस अनोखी मुलाकात की वजह क्या थी? क्या कोई बड़ा फैसला लिया गया? आइए जानते हैं…

MI RCB

MI RCB

IPL 2025 Mega Auction: IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा RCB का विल जैक्स के लिए RTM कार्ड का इस्तेमाल न करना। मुंबई इंडियंस (MI) ने इस मौके का फायदा उठाते हुए विल जैक को 5.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया। यह फैसला क्रिकेट जगत और फैंस के बीच हैरानी का कारण बन गया है क्योंकि IPL 2024 में विल जैक ने शानदार प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

विल जैक्स का IPL 2024 में शानदार प्रदर्शन

विल जैक्स ने IPL 2024 में RCB के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली थीं। उन्होंने पिछले सीजन में 8 मैचों में 230 से अधिक रन बनाए थे और कुछ मौकों पर गेंदबाजी में भी टीम की मदद की थी। उनके इस प्रदर्शन की वजह से फैंस को पूरी उम्मीद थी कि RCB उन्हें किसी भी कीमत पर अपनी टीम में बनाए रखेगी।

विज्ञापन

RCB का चौंकाने वाला फैसला

हालांकि मेगा ऑक्शन में RCB ने विल जैक्स को रिलीज कर दिया और उनके लिए RTM (राइट टू मैच) कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया। RTM कार्ड का उपयोग करके टीम पुराने खिलाड़ी को उसकी बोली खत्म होने पर वापस अपनी टीम में शामिल कर सकती है। फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को यह उम्मीद थी कि RCB, विल जैक्स के लिए RTM कार्ड का इस्तेमाल जरूर करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह फैसला RCB मैनेजमेंट की रणनीति पर सवाल खड़े करता है।

MI ने उठाया फायदा

RCB के इस फैसले का पूरा फायदा मुंबई इंडियंस ने उठाया। ऑक्शन में MI ने विल जैक्स को 5.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया। मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने इस खरीदारी के बाद RCB मैनेजमेंट का शुक्रिया अदा किया, क्योंकि उन्होंने RTM कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया। फैंस ने सोशल मीडिया पर RCB के इस फैसले की जमकर आलोचना कर रहे हैं। कई फैंस ने इसे टीम मैनेजमेंट की गलती बताया और कहा कि ऐसा खिलाड़ी जिसे IPL 2024 में इतना अच्छा प्रदर्शन किया था, उसे रिलीज करना समझ से परे है।

विज्ञापन

MI के लिए विल जैक की अहमियत

मुंबई इंडियंस के लिए विल जैक्स जैसे खिलाड़ी का टीम में आना काफी फायदेमंद हो सकता है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलते हुए विल जैक और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ