IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के पहले दिन 72 खिलाड़ियों को खरीदा गया। जिसमें से तीन खिलाड़ियों को 20-20 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे मिले। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस बार नीलामी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जिसके बाद पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के बाद अब पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में एंट्री हो चुकी है। जिसके बाद अब लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड नए सीजन के लिए काफी खतरनाक लग रहा है।
LSG ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के पहले दिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 खिलाड़ियों को खरीदा। जिसमें सबसे महंगे ऋषभ पंत रहे। पंत को एलएसजी ने 27 करोड़ रुपये की मोटी राशि में खरीदा। इसके अलावा डेविड मिलर को 7.50 करोड़ रुपये, एडन मारक्रम को 2 करोड़, मिचेल मार्श को 3.40 करोड़, आवेश खान को 9.75 करोड़ और अब्दुल समद को 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: 10 फ्रेंचाइजियों के पास कितना बचा पैसा और आरटीएम? RCB पर रहेंगी नजरें
हालांकि नए सीजन में लखनऊ का नया कप्तान कौन होगा इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अटकलें लगाई जा रही है कि ऋषभ पंत ही आईपीएल 2025 में एलएसजी की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 मेगा ऑक्शन में इन 3 खिलाड़ियों को मिला उम्मीद से ज्यादा पैसा, लिस्ट में दो भारतीय प्लेयर शामिल
इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन
1. निकोलस पूरन- 21 करोड़
2. रवि बिश्नोई- 11 करोड़
3. मयंक यादव- 11 करोड़
4. मोहसिन खान- 4 करोड़
5. आयुष बदोनी- 4 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा स्क्वाड
ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, एडन मारक्रम, मिचेल मार्श, अवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुरल।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 मेगा ऑक्शन के पहले दिन सबसे महंगे बिके ये 5 खिलाड़ी, ऋषभ पंत ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड्स
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
3 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
3 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
5 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
6 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines