IPL 2025: केएल राहुल का विराट कोहली और RCB को लेकर बड़ा बयान, क्या होगी टीम में एंट्री?

IPL 2025 Mega Auction: मेगा ऑक्शन से पहले केएल राहुल का आरसीबी और विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। जिसके बाद उनके आरसीबी में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

kl rahul

kl rahul

विज्ञापन

IPL 2025 Mega Auction: लखनऊ सुपर जायंट्स से रिलीज होने के बाद अब विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल मेगा ऑक्शन का हिस्सा होने वाले हैं। कई फ्रेंचाइजी राहुल के लिए बढ़ चढ़कर बोली लगाते हुए दिखाई देंगी। इस बार राहुल पर छप्पर फाड़ पैसों की बरसात होते हुए दिखाई दे सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेगा ऑक्शन में केएल राहुल पर सबसे ज्यादा नजरें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की रहने वाली है। राहुल आरसीबी के लिए एक विकेटकीपर और कप्तान के रूप में काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। वहीं अब राहुल का आरसीबी और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

राहुल ने की विराट की तारीफ

लखनऊ सुपर जायंट्स से रिलीज होने के बाद अब स्टार स्पोर्ट्स पर केएल राहुल का एक इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें राहुल ने कहा कि, जब मैं आरसीबी में था, तो मैं विराट कोहली की फिटनेस और उनकी प्रतिबद्धता और प्रैक्टिस को देखता था और अपनी दिनचर्या और प्रैक्टिस में उनका अनुसरण करने और उन्हें दोहराने की कोशिश करता था। उस सीजन से आईपीएल और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मेरा प्रदर्शन बेहतर और बेहतर होता गया। जिसके बाद अब एक बार फिर से फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि इस बार पक्का राहुल की आरसीबी में एंट्री हो सकती है।

विज्ञापन

आरसीबी के लिए खेल चुके हैं क्रिकेट

केएल राहुल आरसीबी के लिए कई मैच खेल चुके हैं। केएल राहुल ने साल 2013 से 2016 के बीच आरसीबी के लिए चार आईपीएल सीजन क्रिकेट खेला। उसके बाद आरसीबी ने राहुल को रिलीज कर दिया था। फिर राहुल की पंजाब किंग्स में एंट्री हो गई थी। पंजाब के लिए भी राहुल ने कमाल का प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

वहीं पिछले तीन सीजन से राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तानी कर रहे थे लेकिन पिछले सीजन उनका बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी में भी खराब प्रदर्शन रहा था। जिसके चलते एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका को राहुल के ऊपर चिल्लाते हुए देखा गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था। तब से कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल आईपीएल 2025 में एलएसजी का हिस्सा नहीं होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ