IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल के नए सीजन से पहले इस बार मेगा ऑक्शन होने वाला है। इस बार खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन नियम पर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक हर फ्रेंचाइजी अपने 5-5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। वहीं मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम अपने 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद एक खिलाड़ी को ऑक्शन में खरीद सकती है। ये इंग्लिश खिलाड़ी इन दिनों बल्ले से गेंदबाजों की खूब धुनाई कर रहा है।
हैरी ब्रूक पर होगी आरसीबी की नजरें
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। जिसके तीन मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से 2 ऑस्ट्रेलिया और 1 इंग्लैंड ने जीता है। तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का धमाका देखने को मिला था। इस मैच में ब्रूक ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। हैरी ने 94 गेंदों पर 110 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान ब्रूक ने 13 चौके और 2 छक्के लगाए थे। अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नजरें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी पर हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर आरसीबी ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज करती है तो वे मेगा ऑक्शन में हैरी ब्रूक पर बोली लगाकर उनको अपनी टीम में शामिल कर सकती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कानपुर में पिच पर किसे मिलेगा फायदा? क्यूरेटर ने किया बड़ा खुलासा
मैक्सवेल के लिए पिछला आईपीएल सीजन बेहद खराब रहा था। सभी मैचों में मिलाकर मैक्सवेल 100 रन भी नहीं बना पाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी में उनका कुछ खास योगदान नहीं रहा था। जिसके चलते इस बार आरसीबी उनको रिलीज कर सकती है। वहीं हैरी ब्रूक का हालिया प्रदर्शन काफी शानदार रहा है, ऐसे में आरसीबी के अलावा दूसरी फ्रेंचाइजियों की भी नजरें इंग्लैंड के कप्तान पर होगी।
आईपीएल 2023 में खेला था आखिरी मैच
आईपीएल 2023 में हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया था। ये सीजन हैरी के लिए कुछ कुस नहीं रहा था, जिसके बाद आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने ब्रूक को रिलीज कर दिया था। अभी तक हैरी ने आईपीएल में 11 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 190 रन दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक लगाया था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ऑक्शन से पहले आया BCCI का बड़ा अपडेट, इतने खिलाड़ी हो सकते हैं रिटेन
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
2 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
3 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
4 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
5 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
5 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
5 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
6 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines