IPL 2025: दूसरे दिन इन 2 खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बरसात! देखें प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

IPL 2025 Mega Auction: मेगा ऑक्शन में आज दूसरे दिन की बोली खिलाड़ी नंबर-84 से शुरू होगी। पहली बोली आज मयंक अग्रवाल पर लगने वाली है। इसके अलावा 2 खिलाड़ियों पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें रहने वाली हैं।

IPL 2025 Mega Auction

IPL 2025 Mega Auction

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन कई खिलाड़ियों की किस्मत खुलने वाली है। इसके अलावा कई बड़े नाम अनसोल्ड रह सकते हैं। पहले दिन 72 खिलाड़ी बिके। जबकि 12 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। अनसोल्ड खिलाड़ियों में डेविड वॉर्नर और देवदत्त पड्डिकल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। पहले दिन सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने 467.95 करोड़ रुपये खर्च किए। अब दूसरे दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सबसे ज्यादा पैसे लेकर मेगा ऑक्शन में बैठने वाली है।

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों पर टिकी नजरें

आज मेगा ऑक्शन में मयंक अग्रवाल, फाफ डु प्लेसिस, केन विलियमसन, वाशिंगटन सुंदर, डेरेल मिचेल, अजिंक्य रहाणे और ग्लेन फिलिप्स जैसे खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। आज दूसरे दिन सेट नंबर 13 से नीलामी की शुरुआत होने वाली है और सेट नंबर 17 तक ये चलेगी। आज की पहली बोली मयंक अग्रवाल पर लगने वाली है। नीलामी में मयंक 84 नंबर के खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन का समय

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन आज भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से ही शुरू होगा। इस मेगा इवेंट की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। वहीं, इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

इन 2 खिलाड़ियों की खुलेगी किस्मत

आज आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसन और वेस्टइंडीज के रोवमेन पॉवेल पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें टिकी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्को यानसन पर आज के दिन की सबसे बड़ी बोली लग सकती है। इस खिलाड़ी को आरसीबी और चेन्नई जैसी टीमें टारगेट करती हुई दिखाई दे सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ