IPL 2025 Mega Auction CSK: आईपीएल के नए सीजन से पहले इस बार मेगा ऑक्शन देखने को मिलमे वाला है। इस बार कई खिलाड़ियों की चांदी होने वाली है। वहीं कई बड़े खिलाड़ियों की टीमें भी बदल सकती है। वहीं इस बार मेगा ऑक्शन में कई युवा और बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदकर चेन्नई सुपर किंग्स खुद को मजबूत करना चाहेगी। वहीं इस बार एक खास खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन में सीएसके टारगेट करना चाहेगी। जिसके तीन बड़े कारण भी सामने निकलकर आ रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं श्रीलंका के ऑलराउंडर कामिंडू मेंडिस की। जो खतरनाक गेंदबाजी के साथ-साथ शानदार बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।
1. ऑलराउंडर वाली क्षमता
सीएसके हमेशा से ऐसे खिलाड़ियों पर विश्वास जताती है जो खेल के कई पहलुओं में अपनी भागीदारी देते हैं। ऐसे में श्रीलंका के ऑलराउंडर कामिंडू मेंडिस इसमे फिट बैठ रहे हैं। कामिंडू गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी अच्छी कर लेते हैं। ऐसे में कामिंडू सीएसके के लिए निचले क्रम में तेजी से रन बना सकते हैं। इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करके सीएसके को एक अतिरिक्त बल्लेबाज विकल्प मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के लिए झटके 229 विकेट, विश्व कप में मचा चुका है धमाल; इस गेंदबाज के लिए खास दिन
2. शानदार गेंदबाजी कौशल
वैसे तो अभी तक कामिंडू मेंडिस का बल्लेबाजी प्रदर्शन ज्यादा अच्छा रहा है। लेकिन गेंदबाजी में भी ये खिलाड़ी कम नहीं है। कामिंडू दाएं हाथ के ऑफ-स्पिन गेंदबाज हैं, जो बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। जहां पिछले सीजन में मोईन अली और मिचेल सेंटनर का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा था। ऐसे में इन खिलाड़ियों को रिलीज करके सीएसके मेगा ऑक्शन में कामिंडू मेंडिस पर बड़ा दाव खेल सकती है।
3. सीएसके की रणनीति में फिट
आईपीएल में सीएसके की सफलता के पीछे उनकी मैच को लेकर बनाई गई प्लानिंग होती है। जिसमें पूर्व कप्तान एमएस धोनी का सबसे बड़ा हाथ है। अक्सर ऐसे युवा खिलाड़ियों को सीएसके में काफी कुछ सीखने को मिलता है। जिससे खिलाड़ी और टीम दोनों को फायदा मिलता है। कामिंडू की ऑलराउंडर वाली शैली आगामी आईपीएल सीजन में सीएसके को काफी फायदा पहुंचा सकती है। ऐसे में इस खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन में सीएसके जरूर टारगेट करना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, 74 में से सिर्फ 1 खिलाड़ी को मिली इस प्रमुख टी20 लीग में जगह
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines