---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2025: क्या बेन स्टोक्स पर लगा बैन? जानें कब तक नहीं खेल पाएंगे आईपीएल

IPL 2025 Mega Auction: इस बार बेन स्टोक्स ने मेगा ऑक्शन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। जिसके बाद अब इस धाकड़ ऑलराउंडर की टेंशन बढ़ने वाली है। इतने साल तक स्टोक्स आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे।

---विज्ञापन---

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को होने वाला है। इस बार ऑक्शन कई बड़े नाम शामिल है, जिन पर करोड़ों रुपये की बोली लगती हुई दिखाई दे सकती है। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टॉक्स ने इस बार मेगा ऑक्शन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। यानी इस बार स्टोक्स ऑक्शन का हिस्सा नहीं होने वाले हैं। जिसके बाद अब स्टोक्स को बीसीसीआई के नए नियम की मार झेलनी होगी। फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या स्कोक्स को बैन कर दिया जाएगा या कितने साल तक ये ऑलराउंडर आईपीएल में नहीं खेलेगा।

आईपीएल 2026 में भी नहीं खेलेंगे स्टोक्स

दरअसल कई बार देखा गया है कि ऑक्शन में अच्छी कीमत पर बिकने के बाद कई विदेशी खिलाड़ी सीजन शुरू होने से पहले अपना नाम वापस ले लेते हैं। जिसको लेकर आईपीएल 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक नया नियम लागू किया था। बीसीसीआई के नए नियमानुसार अगर कोई खिलाड़ी मेगा ऑक्शन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराता है तो वो अगले ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले पाएगा। जिसके बाद अब बेन स्टोक्स आईपीएल 2026 में भी खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: गेम चेंजर खिलाड़ी पर CSK की नजर! RCB के लिए भी काट चुका है ‘गदर’

आईपीएल 2023 ऑक्शन का थे हिस्सा

इससे पहले बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 ऑक्शन का हिस्सा थे। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने इस ऑलराउंडर पर जमकर पैसों की बरसात की थी। आईपीएल 2023 ऑक्शन में बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन इस सीजन उन्होंने सीएसके के लिए एक भी मैच नहीं खेला था। हालांकि इससे पहले मेगा ऑक्शन 2022 में स्टोक्स ने हिस्सा नहीं लिया था।

---विज्ञापन---

स्टोक्स का आईपीएल करियर

इंग्लैंड टीम का ये धाकड़ ऑलराउंडर आईपीएल में अभी तक 45 मैच खेल चुका है। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए बेन स्टोक्स ने 935 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं। वहीं गेदाबजी करते स्टोक्स ने 28 विकेट चटकाए हैं। सीएसके से पहले स्टोक्स राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे।

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: पहले मैच के लिए प्लेइंग XI तय! जानें किन खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं सूर्यकुमार यादव

---विज्ञापन---

First published on: Nov 07, 2024 10:01 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola