IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होने वाला है। आईपीएल 2024 के बीच यह खबर लगातार सुर्खियों में रही कि आईपीएल 2025 में कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकेगा। कई फ्रेंचाइजी बीसीसीआई से मांग कर रही थी कि मेगा ऑक्शन में 8 खिलाड़ियों को रिटेन करने का नियम बनाया जाए। इस कड़ी में मेगा ऑक्शन को लेकर रिपोर्ट सामने आ गई है कि फ्रेंचाइजी कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेगी। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 3+1 का नियम लागू कर होगा।
ये भी पढ़ें:- वेस्टइंडीज ने T20 WC को भी समझ लिया IPL, बना दिया विशाल स्कोर, AUS की एकतरफा हार
अब इतने खिलाड़ियों को कर सकेंगे रिटेन
बता दें कि अभी तक मेगा ऑक्शन में 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने का नियम बनाया गया था। कोई भी फ्रेंचाइजी अपने 4 कोर खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती थी। लेकिन आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में रिटेनशन का नियम बदल गया है। अब फ्रेंचाइजी सिर्फ 3 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेगी, जबकि एक खिलाड़ी को राइट टू मैच कार्ड के जरिए अपनी टीम में शामिल कर सकेंगे। इससे फ्रेंचाइजियों को करारा झटका लगा है। फ्रेंचाइजियों ने बीसीसीआई से रिटेनशन नंबर बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन बीसीसीआई ने रिटेनशन नंबर एक और घटा दिया है। यह उन तमाम फ्रेंचाइजियों के लिए बैड न्यूज है, जो 8 खिलाड़ियों को रिटेन करने का सपना देख रही थी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: मेगा ऑक्शन में बदल जाएगा रिटेनशन का नियम, अब इतने खिलाड़ी को कर सकेंगे रिटेन
केकेआर को भी लगा झटका
आईपीएल 2024 कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम रहा है। केकेआर ने तीसरी ट्रॉफी अपने नाम की है। ऐसे में केकेआर के अलावा भी कई फ्रेंचाइजियों की मांग थी कि वह मेगा ऑक्शन में 8 खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहती है। लेकिन अब जो नियम लागू किया गया है, इसके मुताबिक कोई भी फ्रेंचाइजी सिर्फ 3 खिलाड़ियो को ही रिटेन कर सकेगी, जबकि एक खिलाड़ी को राइट टू मैच कार्ड के जरिए खरीद सकेगी।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
9 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
12 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
13 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
14 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
14 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
15 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
16 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines