IPL 2025 Mega Auction: IPL 2025 के मेगा ऑक्शन का इंतजार हर फैन बेसब्री से कर रहा है। इस बार सभी टीमों के पास अलग-अलग बजट और स्लॉट बचे हैं, जिससे खेल और भी दिलचस्प हो गया है। कुछ टीमों के पास बड़ा पर्स है, तो कुछ को सीमित पैसों में नई रणनीति बनानी होगी। क्या पंजाब किंग्स सबसे बड़े पर्स का फायदा उठाएगी? या फिर मुंबई और राजस्थान जैसी टीमें कम बजट में चौंकाने वाले फैसले लेंगी? हर टीम के लिए यह ऑक्शन एक नया मौका है। आइए जानते हैं किस टीम के पास है सबसे बड़ा बजट और कौनसी टीम करेगी खेला…
पंजाब किंग्स (PBKS)
पंजाब किंग्स के पास ₹110.50 करोड़ का सबसे बड़ा बजट है और 23 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से 8 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। यह टीम ऑक्शन में सबसे मजबूत स्थिति में है और अपने पर्स का उपयोग करते हुए बड़े नामों को खरीद सकती है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास ₹83 करोड़ का बजट है और 22 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 8 विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह है। इतने बड़े पर्स के साथ बैंगलोर अपनी टीम को और बेहतर बनाने के लिए कुछ स्टार खिलाड़ियों को चुन सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
दिल्ली कैपिटल्स का पर्स ₹73 करोड़ है और टीम के पास 21 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से 7 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। दिल्ली अपनी टीम को मजबूत करने के लिए ऑक्शन में बड़ा दांव लगा सकती है।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
लखनऊ सुपर जायंट्स के पास ₹69 करोड़ का बजट है और 20 स्लॉट्स खाली हैं, जिनमें 7 विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह है। लखनऊ की टीम का फोकस ऑक्शन में सही बैलेंस बनाकर खिलाड़ियों को चुनने पर होगा।
गुजरात टाइटन्स (GT)
गुजरात टाइटन्स के पास भी ₹69 करोड़ का बजट है और उनके पास 20 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 7 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। गुजरात अपनी टीम को संतुलित रखने के लिए इस रकम का समझदारी से उपयोग करेगा।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
चेन्नई सुपर किंग्स के पास ₹55 करोड़ का बजट है और 20 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से 7 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। हालांकि चेन्नई का बजट थोड़ा कम है, लेकिन वे अपने अनुभव के दम पर सही खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर सकते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
कोलकाता नाइट राइडर्स का पर्स ₹51 करोड़ है और उनके पास 19 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 6 विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह है। सीमित बजट के कारण KKR को अपनी रणनीति में काफी सावधानी रखनी होगी।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
सनराइजर्स हैदराबाद के पास ₹45 करोड़ का बजट है और 20 स्लॉट खाली हैं, लेकिन उनके पास विदेशी खिलाड़ियों के लिए केवल 5 स्लॉट हैं। ऐसे में हैदराबाद मुख्य रूप से घरेलू खिलाड़ियों पर ध्यान देगा।
मुंबई इंडियंस (MI)
मुंबई इंडियंस के पास ₹45 करोड़ का बजट है और 20 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 8 विदेशी खिलाड़ियों की जगह है। मुंबई को सीमित बजट में ही कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को चुनने की जरूरत होगी।
राजस्थान रॉयल्स (RR)
राजस्थान रॉयल्स के पास ₹41 करोड़ का सबसे छोटा पर्स है और 19 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 7 विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह है। कम बजट के कारण राजस्थान को हर एक खिलाड़ी को चुनते समय बहुत चतुराई दिखानी होगी।
संबंधित खबरें
विंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
13 mins agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
1 hr ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines