7 Players Played One Match In IPL: साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई थी। इस लीग का पहला खिताब राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किया था। तब से अब तक आईपीएल में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी आए और चले गए। इस बार फिर से आईपीएल में कई खिलाड़ियों की धूम देखने को मिलेगी। आगामी सीजन से पहले मेगा ऑक्शन देखने को मिलने वाला है।
जिसमें खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात होती देखने को मिलेगी। आईपीएल में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहले सीजन से ही खेलते आ रहे हैं, लेकिन आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में महज एक ही मैच खेला था।
1 मैच के बाद इन खिलाड़ियों का आईपीएल करियर को गया था खत्म
1. यूनुस खान
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर यूनुस खान भी आईपीएल खेले हैं। उस वक्त कई पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा लेते थे। आईपीएल 2008 में यूनुस खान राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे। उनको इस राजस्थान की तरफ से एक ही मैच खेलने को मिला था और यही मैच उनके आईपीएल करियर का आखिरी मैच साबित हो गया।
2. अब्दुर रज्जाक
बांग्लादेश के पूर्व स्पिन गेंदबाज अब्दुर रज्जाक को भी आईपीएल में महज एक ही मैच खेलने का मौका मिला था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए एकमात्र मैच खेला था। इसके बाद ये खिलाड़ी आईपीएल से गायब हो गया था।
3. आंद्रे नेल
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज आंद्रे नेल को भी आईपीएल में महज एक ही मैच खेलने का मौका मिला था। साल 2008 में इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस के लिए एकमात्र मैच खेला था। इसके बाद इस तेज गेंदबाज की भी आईपीएल से छुट्टी हो गई थी।
ये भी पढ़ें:- UP T20 League: आईपीएल ऑक्शन में मेरठ मावेरिक्स के इस खिलाड़ी पर होगी पैसों की बारिश, लग सकती है करोड़ों की बोली
4. मशरफे मुर्तजा
बांग्लादेश के पूर्व तेज गेंदबाज मशरफे मुर्तजा ने भी आईपीएल में महज एक ही मैच खेला था। इस तेज गेंदबाज को साल 2009 में मुंबई इंडियंस की तरफ से एकमात्र मैच खेलने का मौका मिला था।
5. ब्रैड हैडिन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन ने भी अपने करियर में महज एक ही आईपीएल मैच खेला था। साल 2011 में ब्रैड हैडिन ने अपना एकमात्र आईपीएल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला था।
6. डैरेन ब्रावो
वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर डैरेन ब्रावो को भी आईपीएल में एक ही मैच खेलने का मौका मिला था। डैरेन ब्रावो ने साल 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से पहला मैच खेला था।
7. अकिला धनंजय
श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज अकिला धनंजय ने भी अपने करियर में एक ही आईपीएल मैच खेला था। अकिला ने साल 2012 में मुंबई इंडियंस की तरफ से अपना पहला और आखिरी आईपीएल मैच खेला था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में आसान नहीं होगी इन 2 दिग्गज स्पिनरों की राह, रह सकते हैं अनसोल्ड
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
48 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines