IPL 2025: ऑक्शन में शामिल इतने खिलाड़ी, 16 देशों से आए नाम, जानें पूरी डिटेल्स

IPL 2025 Mega Auction: इस महीने होने वाले आईपीएल मेगा ऑक्शन में 16 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स शामिल है। सभी टीमों के मिलाकर कुल 204 स्लॉट खाली है।

IPL 2025

IPL 2025

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन की तारीख सामने आ चुकी है। 25 और 25 नवंबर को मेगा ऑक्शन जेद्दाह शहर में होगा। जिसको लेकर सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी तैयार है। इस बार कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होने वाली है। क्योंकि कई टीमों ने अपने बड़े खिलाड़ियों को ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है। जिसमें कई टीमों के कप्तान भी शामिल है। वहीं दूसरी तरफ इस बार ऑक्शन में 16 देशों के खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस बार मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों की भरमार है। वहीं सबसे ज्यादा विदेशी प्लेयर्स में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया है।

विज्ञापन

ऑक्शन में शामिल 1574 खिलाड़ी

इस आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कुल 1574 खिलाड़ी शामिल होने वाले हैं। जिसमें से 16 देशों के 409 विदेशी प्लेयर्स भी शामिल है। इन 16 देशों में से 6 एसोसिएट देश शामिल है। इस बार सबसे ज्यादा साउथ अफ्रीका से नाम सामने आए हैं। साउथ अफ्रीका के 91 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया है।

विज्ञापन


इसके अलावा दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का नाम आता है। ऑस्ट्रेलिया से इस बार 76 नाम सामने आए हैं। इसके अलावा इंग्लैंड की तरफ से 52 खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के 39, वेस्टइंडीज के 33 और श्रीलंका-अफगानिस्तान के 29-29 खिलाड़ी शामिल है।

विज्ञापन

इस देश के 1-1 खिलाड़ी शामिल

इस बार दो देश ऐसे भी हैं जिनके 1-1 खिलाड़ी ने आईपीएल के लिए अपना दिया है। जिसमें एक खिलाड़ी यूएसए और एक खिलाड़ी इटली का शामिल है। इसके अलावा 4 खिलाड़ी कनाडा, 12 खिलाड़ी नीदरलैंड्स और 2 खिलाड़ी स्कॉटलैंड के शामिल है।

विज्ञापन

कुल इतने स्लॉट हैं खाली

इस बार सभी 10 टीमों के मिलाकर कुल 204 स्लॉट खाली है। इस दौरान एक टीम ज्यादातर 25 खिलाड़ियों को खरीद सकती है। दरअसल मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों के मिलाकर कुल 46 खिलाड़ी रिटेन हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ