Mayank Yadav Injury: आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को अपना अगला मैच 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से खेलना है। इस मैच से पहले टीम को बड़ी राहत मिली है, जहां स्टार खिलाड़ी मयंक यादव को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से एलएसजी के कैंप में शामिल होने के लिए हरी झंडी मिल गई है। मयंक के 15 अप्रैल को टीम से जुड़ने की संभावना है, क्योंकि वह अपनी पीठ और पैर की चोट से उबर चुके हैं। वह 19 अप्रैल को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अगला मैच भी खेल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: ‘जंगल में मोर नाचा किसने देखा’, नवजोत सिंह सिद्धू ने सरेआम उड़ाया करुण नायर का मजाक
मयंक करेंगे टीम की टेंशन दूर
एनसीए सूत्रों ने बताया कि मयंक खुद चुनौती के लिए तैयार हैं और इस सप्ताह मैच के लिए तैयार हो जाएंगे। एक सूत्र ने कहा, ‘वह पूरी तरह से फिट हैं और अब खेलने के लिए तैयार हैं।’ बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लखनऊ की टीम तेज गेंदबाजी के मोर्चे पर संघर्ष कर रही है, ऐसे में मयंक के टीम में शामिल होने पर टीम को निश्चित तौर पर बूस्ट मिलेगा।
लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं मयंक
अपनी स्पीड के लिए मशहूर मयंक बांग्लादेश के खिलाफ भारत की घरेलू टी-20 सीरीज के दौरान पीठ में चोट लगने की वजह से काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। हालांकि वह जल्दी ठीक होने की राह पर थे, लेकिन आखिरी समय में पैर की अंगुली में लगी चोट ने उनके आईपीएल 2025 अभियान को और भी मुश्किल बना दिया।
पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है LSG
लगातार चोट ने उनके आईपीएल 2025 के बचे हुए सीजन में खेलना भी संदिग्ध कर दिया था। हालांकि अच्छी बात यह है कि अब वो पूरी तरह ठीक हो गए हैं और इस लीग में धमाका करने के लिए तैयार हैं। उनकी टीम इस समय छह मैचों में से चार में जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: अंपायर ने अचानक रोका मैच और की हार्दिक पांड्या के बैट की जांच, सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
23 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines