IPL 2025: मयंक यादव के खेलने पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी वापसी?

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव के आईपीएल 2025 में खेलने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Mayank Yadav

Mayank Yadav

IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। सीजन-18 से पहले कई खिलाड़ियों की चोट ने फ्रेंचाइजियों की टेंशन बढ़ा रखी है। जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव भी शामिल हैं। मयंक इन दिनों इंजरी से जूझ रहे हैं और वे आईपीएल 2025 के कुछ शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं। वहीं अब तेज गेंदबाज के खेलने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

मयंक ने की गेंदबाजी शुरू

मयंक यादव पिछले काफी समय से इंजरी से जूझ रहे हैं। उनको अभी तक आईपीएल 2025 खेलने के लिए एनसीए से मंजूरी नहीं मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक मयंक ने एनसीए में गेंदबाजी फिर से शुरू कर दी है। कुछ ही हफ्तों में वे लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़ सकते हैं। पीठ की चोट के साथ-साथ मयंक को पैर की उंगली में भी चोट लगी थी, जिसके चलते उनकी वापसी में देरी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

11 करोड़ रुपये में हुए रिटेन

आईपीएल 2024 में मयंक यादव को कमाल की शुरुातच मिली थी, लेकिन पीठ की चोट के चलते उनको बीच में आईपीएल को छोड़ना पड़ा था। साइड स्ट्रेन के कारण मयंक को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। मयंक को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

विज्ञापन

मयंक ने भारत और बांग्लादेश के बीच खेली गई टी20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था। इसके बाद मयंक को फिर से चोट लग गई थी और उनको फिर साउथ अफ्रीका के साथ हुई टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ