IPL 2025 SRH vs RCB: आईपीएल 2025 के अपने 13वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 42 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ आरसीबी को पॉइंट्स टेबल में नुकसान झेलना पड़ा है। आरसीबी की हार में अब एक खिलाड़ी को असली गुनहगार माना जा रहा है। 10 साल बाद इस खिलाड़ी को आरसीबी की जर्सी में देखा गया, लेकिन बल्लेबाजी में इस खिलाड़ी ने टीम और फैंस को काफी निराश किया।
ये खिलाड़ी निकला हार का असली गुनहगार!
देवदत्त पड्डिकल के आईपीएल 2025 से बाहर होने के बाद आरसीबी ने मयंक अग्रवाल को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में चुना, इतना ही नहीं मयंक को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच की प्लेइंग इलेवन में भी शामिल किया गया, लेकिन इस मैच उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा। दरअसल आरसीबी के 80 रन के स्कोर पर विराट कोहली के रूप में पहला झटका लगा था, जिसके बाद मयंक बल्लेबाजी करने आए थे और उनको मंच सजा हुआ मिला था, क्योंकि कोहली और फिल सॉल्ट 7 ओवर में पहले विकेट के लिए 80 रन ठोक चुके थे।
यहां से मयंक के पास एक अच्छी पारी खेलकर टीम को जिताने का सुनहरा मौका था, लेकिन ऐसा हो न सका। मयंक 10 गेंदों पर महज 11 रन बनाकर आउट हो गए। बता दें, आईपीएल 2025 में मयंक अग्रवाल अनसोल्ड रहे थे उनपर किसी भी टीम ने भरोसा नहीं जताया था।
आरसीबी को 42 रन से मिली हार
इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 231 रन ठोक डाले थे। जिसके बाद आरसीबी के सामने जीत के लिए 232 रन का काफी मुश्किल लक्ष्य थी और आजतक आईपीएल इतिहास में आरसीबी इतना बड़ा टारगेट चेज भी नहीं कर पाई थी, ऐसा ही कुछ इस मैच में देखने को मिला।
लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 19.5 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई थी। आरसीबी की तरफ से फिल सॉल्ट ने सबसे ज्यादा 32 गेंदों पर 62 रन बनाए थे, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इसके अलावा कोहली ने 43 रन की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- SRH vs RCB: 10 साल का आईपीएल करियर, अब ईशान किशन के साथ पहली बार हुआ ऐसा
संबंधित खबरें
मुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
36 mins agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
1 hr agoअंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
2 hrs agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
2 hrs agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
2 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
2 hrs agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
3 hrs agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
3 hrs agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
4 hrs agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines