IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 से पहले अपने पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू वेड को असिस्टेंट कोच के रूप में शामिल किया है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज वेड गुजरात के साथ दो सीजन 2022 और 2024 में जुड़े थे। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने और कोचिंग के अवसरों को आगे बढ़ाने की वजह से ही उन्होंने आईपीएल 2025 से पहले आयोजित हुए मेगा ऑक्शन में भाग नहीं लिया था।
शनिवार को गुजरात ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर वेड के जुड़ने की घोषणा की। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का इस टीम के साथ आखिरी सीजन 2022 में आया था, जिस साल उन्होंने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। वेड अब हेड कोच आशीष नेहरा, बैटिंग कोच पार्थिव पटेल और असिस्टेंट कोच आशीष कपूर और नरेंद्र नेगी के साथ जुड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: फाइनल में तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर विराट कोहली, सचिन-गांगुली छूट जाएंगे पीछे!
वेड ने 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में किया था शानदार प्रदर्शन
बता दें कि वेड का इंटरनेशनल करियर शानदार रहा, जहां उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर 2021 में ऑस्ट्रेलिया की टी-20 वर्ल्ड कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में मैच जिताऊ पारी खेलकर टीम को फाइनल में पहुंचाया था। आईपीएल में वेड पहली बार 2011 में दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़े थे, लेकिन तब उनका प्रभाव सीमित था। 2022 में टाइटंस में शामिल होने पर बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अपने पहले साल में ही खिताब जीत लिया।
भारत में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के मेंबर भी रहे वेड
दिलचस्प बात यह है कि वेड उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी हिस्सा थे, जिसने 2023 में भारतीय धरती पर आईसीसी वर्ल्ड कप जीता था। आईपीएल 2025 के करीब आते ही गुजराl की टीम पॉजीटिव शुरुआत करने की कोशिश करेगी। शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम 25 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ घरेलू मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
यह भी पढ़ें: Video: क्या फाइनल मुकाबले में पिच से मिलेगी स्पिनर्स को मदद, सामने आई बड़ी अपडेट
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
26 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
27 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines