हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB vs DC: 'विराट नहीं केएल राहुल असली किंग...' सामने आया पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

IPL 2025 RCB vs DC: आरसीबी के खिलाफ केएल राहुल की बल्लेबाजी देखकर पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा कि आज असली किंग विराट कोहली नहीं केएल राहुल थे।

विज्ञापन
IPL 2025 RCB vs DC

IPL 2025 RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेली गई केएल राहुल की धमाकेदार पारी की गूंज अब पूरे भारत में गूंज रही है। पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर फैंस तक राहुल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आरसीबी के खिलाफ केएल राहुल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अकेले लड़ते हुए देखा गया। वहीं राहुल की ये धमाकेदार पारी देखकर पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी भी गदगद हो गए और उन्होंने जमकर राहुल की तारीफ करते हुए उनको असली किंग बताया।

मनोज तिवारी भी हुए केएल राहुल के मुरीद

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने 24वें मैच में आरसीबी को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। दिल्ली की जीत में राहुल की अहम भूमिका रही। जिन्होंने बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 93 रन की पारी खेली थी। जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल थे। राहुल की बल्लेबाजी देखकर हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है। वहीं क्रिकबज पर बोलते हुए टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा “राहुल यहां पर खेलकर बड़े हुए हैं और आरसीबी में भी थे वे इससे पहले और यहां वो आना चाह रहे थे और शायद टीम को लीड भी करते, लेकिन कभी-कभी इस तरह की चीजें आपको काफी हर्ट करती हैं तो और अलग सा जज्बा आ जाता है। कि जब मैं अपने घर वाले ग्राउंड पर जाऊंगा तो दिखाऊंगा कि कौन असली किंग है? आज केएल राहुल रियल किंग थे विराट कोहली नहीं।”

3 मैचों में ठोक डाले 185 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक 4 मैच खेले हैं और चारों में जीत हासिल की है। हालांकि केएल राहुल ने तीन ही मैच खेले हैं, पहला मैच इस खिलाड़ी ने मिस कर दिया था। इन तीन मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने 185 रन बना दिए हैं, जिसमें 2 बैक टू बैक अर्धशतक भी शामिल है। इससे पहले सीएसके के खिलाफ राहुल ने 77 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन

खास सेलिब्रेशन ने खींचा ध्यान

आरसीबी पर दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद केएल राहुल के खास सेलिब्रेशन ने सबका ध्यान खींचा है। मैच के बाद राहुल ने कहा कि ये मेरा ग्राउंड है, ये मेरा घर है और मैं इसे दूसरो से बेहतर जानता हूं। राहुल के इस खास सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें;- IPL 2025: अपने घर में RCB का बना ‘मजाक’, ना चाहकर भी इस शर्मनाक रिकॉर्ड पर किया कब्जा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola