दिल्ली से मिली हार के बाद LSG के लिए आई गुड न्यूज, वापसी को तैयार ये स्टार

IPL 2025: आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसी बीच टीम के लिए एक गुड न्यूज़ आई है।

BeFunky-collage - 2025-03-25T163009.279

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए इस साल के आईपीएल की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम को अपने पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में एलएसजी जीत के करीब थी, लेकिन कुछ गलतियों के चलते टीम को हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन

हालांकि अब टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एलएसजी का भरोसेमंद गेंदबाज आवेश खान जल्द ही वापसी के लिए तैयार है। वह पहले मैच में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब जल्द ही टीम से जुड़ने वाले हैं, जिससे टीम को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन

आवेश खान जल्द जुड़ेंगे टीम से

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आवेश खान को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने उन्हें आईपीएल में अपनी टीम के साथ खेलने की अनुमति दे दी है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ ने उन्हें हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आवेश खान घुटने की समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन अब वह काफी हद तक ठीक हो चुके हैं। जनवरी 2024 से अब तक उन्होंने कोई मैच नहीं खेला था। इससे पहले पिछले साल नवंबर में जब साउथ अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर आई थी, तब उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार खेला था।

एलएसजी 27 मार्च को खेलेगी अगला मुकाबला

रिपोर्ट के मुताबिक, आवेश खान बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे थे। सोमवार को उनका आखिरी फिटनेस टेस्ट हुआ, जिसके बाद उन्हें खेलने की मंजूरी मिल गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) अपनी पहली भिड़ंत में हार झेल चुकी है और अब उसका अगला मुकाबला 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। हालांकि इस मैच में आवेश खान खेलेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

एलएसजी की टीम फिलहाल अपने कई गेंदबाजों की चोट से परेशान है। मयंक यादव, आकाश दीप और मोहसिन खान भी चोटिल हैं। मोहसिन खान की जगह टीम ने शार्दुल ठाकुर को शामिल कर लिया है, लेकिन आवेश खान की वापसी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ