हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

RR vs LSG: 'मुझे मिचेल स्टार्क नहीं बनना...' मैच के बाद आवेश खान ने क्यों दिया ये बयान?

IPL 2025 RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स बनाम एलएसजी के बीच खेले गए मैच के बाद आवेश खान ने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को लेकर बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन
avesh khan-mitchell starc

IPL 2025 RR vs LSG: आईपीएल 2025 के 36वें मैच में ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को उनके ही होम ग्राउंड पर हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में एंट्री की है। ये मैच एक समय पूरी तरह से राजस्थान रॉयल्स की मुट्ठी में था, लेकिन एलएसजी के गेंदबाज आवेश खान ने आखिर के 2 ओवर्स में पूरा मैच ही पलट दिया था। बीती रात आवेश खान एलएसजी की जीत के हीरो रहे। वहीं खुद की मिचेल स्टार्क से तुलना पर आवेश खान का बड़ा बयान सामने आया।

आवेश खान का बड़ा बयान

मैच के बोलते हुए आवेश खान ने कहा “मैं मिचेल स्टार्क नहीं बनना चाहता, मैं सिर्फ एक अच्छा आवेश खान बनना चाहता हूं। यॉर्कर मेरी ताकत है और मैं इसे एग्जीक्यूट करने की कोशिश करता हूं। अगर मैं स्पष्टता के साथ गेंदबाजी करता हूं, तो मैं इसे अच्छी तरह से एग्जीक्यूट करता हूं। मैं स्कोरकार्ड को देखते हुए गेंदबाजी नहीं करता। मैं पहली तीन गेंदों पर बाउंड्री नहीं देना चाहता था।”

मिलर के कैच ड्रॉप करने को लेकर आवेश ने कहा “जब गेंद हवा में ऊपर गई, तो मुझे लगा कि वह इसे जरूर पकड़ लेगा। उसके गिरने के बाद, सिर्फ 4 रन चाहिए थे, मेरे दिमाग में कुछ संदेह थे, एक बाहरी किनारा या अंदरूनी किनारा बाउंड्री के लिए जा सकता था। मैंने खुद से कहा कि मिडिल लेग पर यॉर्कर फेंको। मैं टीम के बारे में सोचता हूं, मैं सिर्फ मैच जीतना चाहता था। यह एक बड़ा टूर्नामेंट है, मैं बाकी मैचों में भी इसी तरह गेंदबाजी करने की कोशिश करूंगा।”

विज्ञापन

आवेश ने चटकाए 3 अहम विकेट

आखिरी ओवर में राजस्थान रॉयल्स को मैच जीतने के लिए 9 रन की जरूरत थी, लेकिन आवेश खान की खतरनाक गेंदबाजी के सामने राजस्थान के बल्लेबाज 9 रन नहीं बना पाए। आखिरी ओवर में आवेश ने 6 रन देकर 1 विकेट भी अपने नाम किया था। इस मैच में गेंदबाजी करते हुए आवेश ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

ये भी पढ़ें:- पहले IPL फिर PSL में अब्दुल समद का धमाका, 19 अप्रैल का दिन बन गया खास!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola