IPL 2025 LSG vs PBKS: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने तीसरे मुकाबले में भी हार सामना करना पड़ा। अपने होम ग्राउंड पर एलएसजी का खराब प्रदर्शन देखने को मिला। जिसके चलते पंजाब किंग्स ने 8 विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम किया। वहीं इकाना की पिच को देखकर लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर जहीर खान थोड़े निराश दिखे। मैच के बाद जहीर खान ने क्यूरेटर को लेकर बड़ी बात कही है।
पिच से निराश हुए जहीर खान
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी को देखकर लग रहा था कि टीम अपने लखनऊ के नहीं बल्कि अपने होम ग्राउंड पर खेल रही है। वहीं मैच के बाद एलएसजी के मेंटोर जहीर खान ने पिच को लेकर कहा कि मेरे लिए थोड़ी निराशा की बात यह थी कि यह मैच घरेलू मैदान पर था। आईपीएल में आपने देखा है कि कैसे टीमें घरेलू मैदान का थोड़ा-बहुत फायदा उठाने की कोशिश करती हैं। लखनऊ पिच के क्यूरेटर वास्तव में यह नहीं सोच रहे थे कि यह एक घरेलू मैच है। मुझे लगता है कि शायद ऐसा लग रहा था ये पंजाब के क्यूरेटर थे।
‘आप फैंस को निराश कर रहे हैं’
आगे जहीर खान ने कहा “यह कुछ ऐसा है जिसे हम समझ लेंगे। मेरे लिए भी यहां एक नया सेटअप है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह पहला और आखिरी गेम होगा, क्योंकि आप लखनऊ के फैंस को भी निराश कर रहे हैं। वे यहां पहला घरेलू मैच जीतने की बहुत उम्मीदें लेकर आए हैं।” मैच शुरू होने से पहले जहीर खान ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ पिच के किनारे काफी समय बिताया था।
LSG को 8 विकेट से मिली हार
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 171 रन बना पाई थी। जिसमें निकोलस पूरन ने 44 और आयुष बदोनी के 41 रन शामिल थे। इसके बाद पंजाब किंग्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इस मैच को 16.2 ओवर में महज 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था। पंजाब की ये सीजन-18 की लगातार दूसरी जीत है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: मैच के बाद संजीव गोयनका का यह कैसा बर्ताव? पंत पर भड़के तो अय्यर को लगाया गले
संबंधित खबरें
भारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
38 mins agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
58 mins agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
58 mins agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
59 mins agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
1 hr agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
1 hr agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
1 hr agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
2 hrs agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
2 hrs agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines