IPL 2025: लखनऊ की पिच से निराश दिखे जहीर खान, क्यूरेटर को लेकर कही बड़ी बात

IPL 2025 LSG vs PBKS: घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के बाद एलएसजी के मेंटोर जहीर खान इकाना की पिच से निराश दिखे। जहीर ने पिच क्यूरेटर को लेकर भी बड़ी बात कही।

LSG vs PBKS Zaheer Khan

LSG vs PBKS Zaheer Khan

IPL 2025 LSG vs PBKS: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने तीसरे मुकाबले में भी हार सामना करना पड़ा। अपने होम ग्राउंड पर एलएसजी का खराब प्रदर्शन देखने को मिला। जिसके चलते पंजाब किंग्स ने 8 विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम किया। वहीं इकाना की पिच को देखकर लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर जहीर खान थोड़े निराश दिखे। मैच के बाद जहीर खान ने क्यूरेटर को लेकर बड़ी बात कही है।

विज्ञापन

पिच से निराश हुए जहीर खान

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी को देखकर लग रहा था कि टीम अपने लखनऊ के नहीं बल्कि अपने होम ग्राउंड पर खेल रही है। वहीं मैच के बाद एलएसजी के मेंटोर जहीर खान ने पिच को लेकर कहा कि मेरे लिए थोड़ी निराशा की बात यह थी कि यह मैच घरेलू मैदान पर था। आईपीएल में आपने देखा है कि कैसे टीमें घरेलू मैदान का थोड़ा-बहुत फायदा उठाने की कोशिश करती हैं। लखनऊ पिच के क्यूरेटर वास्तव में यह नहीं सोच रहे थे कि यह एक घरेलू मैच है। मुझे लगता है कि शायद ऐसा लग रहा था ये पंजाब के क्यूरेटर थे।

विज्ञापन

‘आप फैंस को निराश कर रहे हैं’

आगे जहीर खान ने कहा “यह कुछ ऐसा है जिसे हम समझ लेंगे। मेरे लिए भी यहां एक नया सेटअप है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह पहला और आखिरी गेम होगा, क्योंकि आप लखनऊ के फैंस को भी निराश कर रहे हैं। वे यहां पहला घरेलू मैच जीतने की बहुत उम्मीदें लेकर आए हैं।” मैच शुरू होने से पहले जहीर खान ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ पिच के किनारे काफी समय बिताया था।

विज्ञापन


LSG को 8 विकेट से मिली हार

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 171 रन बना पाई थी। जिसमें निकोलस पूरन ने 44 और आयुष बदोनी के 41 रन शामिल थे। इसके बाद पंजाब किंग्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इस मैच को 16.2 ओवर में महज 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था। पंजाब की ये सीजन-18 की लगातार दूसरी जीत है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ