IPL 2025 LSG vs PBKS: आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स को दूसरी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स ने बीते दिन एलएसजी को 8 विकेट से पटखनी दी। इस मैच में गेंदबाजी के दौरान लखनऊ के गेंदबाज दिग्वेश राठी ने प्रियांश आर्य का विकेट लेकर कुछ इस तरह से सेलिब्रेशन किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। वहीं दिग्वेश का ये सेलिब्रेशन पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर को रास नहीं और उन्होंने खिलाड़ी की क्लास लगा दी।
सुनील गावस्कर ने दिग्वेश की लगाई क्लास
पंजाब किंग्स को 2.5 ओवर में 26 रन के स्कोर पर प्रियांश आर्य के रूप में पहला झटका लगा था। प्रियांश महज 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं प्रियांश का विकेट लेने के बाद दिग्वेश राठी ने नोटबुक वाला सेलिब्रेशन बनाया, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर को ये सेलिब्रेशन बिल्कुल अच्छा नहीं लगा।
जिसको लेकर मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा “यदि आपको पिछली गेंद पर चौका या छक्का लगता और तब आप अगली गेंद पर विकेट हासिल कर लेते है तो ऐसा सेलिब्रेशन बनता है लेकिन आप एक गेंदबाज हैं और आपकी 5 गेंद डॉट गई और छठी गेंद पर आपको विकेट मिलता है फिर आप ऐसा सेलिब्रेशन करते है जो समझ नहीं आता। इस जेस्चर का मतलब है कि आपको विकेट की उम्मीद नहीं थी और आप दिखावा करने की कोशिश कर रहे है।”
LSG को 8 विकेट से मिली हार
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे। एलएसजी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरन ने 30 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली थी। इसके आयुष बदोनी ने 41 रन बनाए थे। वहीं पंजाब किंग्स ने इस मैच को 16.2 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत लिया था।
पंजाब किंग्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 34 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली थी। जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 52 रन और नेहाल वढेरा ने 25 गेंदों पर 43 रन की नाबाद पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- LSG vs PBKS: अय्यर और अर्शदीप पर भारी पड़ा ये खिलाड़ी, जीता प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
1 hr agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
2 hrs agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
3 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
4 hrs agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
4 hrs agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
6 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines