IPL 2025 LSG vs PBKS: आईपीएल 2025 में बीते दिन लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने सीजन-18 की लगातार दूसरी जीत हासिल की। इस मैच में एक बार फिर से लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत का फ्लॉप शो और पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। पंत के खराब प्रदर्शन ने टीम की टेंशन को बढ़ा दिया है। वहीं पंजाब से मिली हार के बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका दोनों टीमों के कप्तानों से मिले।
पंत के साथ गंभीर दिखे संजीव गोयनका
अभी तक लखनऊ सुपर जायंट्स सीजन-18 में 3 मैच खेल चुकी है, जिसमें से पंत की टीम को 2 में हार और एक में जीत मिली है। वहीं पंजाब किंग्स के हाथों मिली 8 विकेट से हार के बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका को कप्तान ऋषभ पंत के साथ गंभीर चर्चा करते हुए देखा गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: दिग्वेश राठी के सेलिब्रेशन पर भड़के सुनील गावस्कर, जमकर लगाई लताड़
दूसरी तरफ संजीव गोयनका को पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ भी बातचीत करते हुए देखा गया, लेकिन इस दौरान उनका मिजाज अच्छा लग रहा था। इस मैच में एलएसजी के कप्तान पंत फ्लॉप तो पंजाब के कप्तान अय्यर हिट साबित रहे।
पंत ने बढ़ाई LSG की टेंशन
ऋषभ पंत आईपीएल 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा ऑक्शन में पंत को 27 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था, लेकिन अभी तक पंत ने टीम और फैंस को अपने प्रदर्शन से सिर्फ निराश ही किया है।
पहले मैच में एलएसजी का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ था। इस मैच में पंत बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंत के बल्ले से 15 गेंदों पर 15 रन निकले थे, वहीं अब पंजाब के खिलाफ पंत महज 2 रन बनाकर आउट हो गए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: LSG के दिग्वेश राठी की निकल गई हवा, BCCI ने दी शर्मनाक हरकत की सजा
संबंधित खबरें
भारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
40 mins agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
1 hr agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
1 hr agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
1 hr agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
1 hr agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
1 hr agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
2 hrs agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
2 hrs agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines