Rishabh Pant Sanjiv Goenka: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में फैंस को सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। इस करीबी मुकाबले में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली एलएसजी दिल्ली से एक विकेट से हार गई। मैच खत्म होने के बाद कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जीत के मुहाने तक पहुंचने के बाद भी टीम के हारने के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत को मालिक संजीव गोयनका से बातचीत करते देखा गया है। माना जा रहा है कि पंत को उनसे डांट का सामना करना पड़ा है।
इन दोनों की बातचीत से संजीव गोयनका की 2024 में पूर्व कप्तान केएल राहुल के साथ हुई अपनी विवादित बातचीत की यादें ताजा हो गईं। बता दें कि पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलएसजी के हारने के बाद टीम के कप्तान केएल राहुल को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। उस मैच में 166 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए टारगेट को सिर्फ 9.4 ओवर में हासिल कर लिया था।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: निकोलस पूरन ने दिल्ली के खिलाफ बल्ले से मचाया हाहाकार, छक्कों की कर दी बारिश
संजीव गोयनका को झेलनी पड़ीं आलोचनाएं
इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद एलएसजी के तत्कालीन कप्तान राहुल को टीम के मालिक से सार्वजनिक रूप से डांट खाते हुए देखा गया था। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी और बाद में संजीव गोयनका को उनके इस बर्ताव के लिए जमकर आलोचना भी झेलनी पड़ीं। कई लोगों ने इस मामले पर सुझाव दिया कि इस तरह की बातें सार्वजनिक रूप से नहीं होनी चाहिए।
पंत के लिए LSG ने खर्च किए 27 करोड़ रुपये
बता दें कि सोमवार को भी बिल्कुल यही हुआ, जब पंत और उनकी टीम को हाई-स्कोरिंग मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। बता दें कि एलएसजी ने मेगा ऑक्शन में बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए 27 करोड़ रुपये खर्च कर डाले थे, जिससे वह आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा पैसे पाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: DC vs LSG: हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत का बड़ा बयान, कहां पिछड़ गई थी टीम?
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
46 mins agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
57 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines