IPL 2025: मैच विनर स्पिनर की होगी छुट्टी! गुजरात के खिलाफ ऐसी हो सकती है LSG की प्लेइंग XI

IPL 2025: शनिवार को पहले मुकाबले में लखनऊ की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी। आइए एक नजर डालते हैं LSG की संभावित प्लेइंग इलेवन पर।

LSG Playing XI

LSG Playing XI

LSG Expected Playing XI Against Gujarat Titans: आईपीएल 2025 के 26वें मैच में शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। पिछली साल पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर रही गुजरात की टीम इस सीजन शुभमन गिल की अगुवाई में आग उगल रही है। टीम ने अब तक पांच मैचों में से चार मैच जीते हैं। दूसरी ओर ऋषभ पंत की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) लगातार दो मैच जीतकर इस मैच में उतर रही है, जहां टीम की कोशिश जीत की हैट्रिक पर है।

विज्ञापन

निकोलस पूरन लखनऊ के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके सिर पर फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को मिलने वाली ऑरेंज कैप है। उनके बल्ले से अब तक पांच मैचों में 288 रन निकले हैं, जिसमें तीन फिफ्टी शामिल हैं। उनके इस प्रदर्शन को देखकर उनका गुजरात के दिग्गज स्पिनर राशिद खान से मुकाबला निश्चित तौर पर रोमांचक होगा।

विज्ञापन

क्या ऋषभ पंत बिश्नोई को बाहर करेंगे?

ऋषभ पंत की अगुआई वाली लखनऊ टीम ने अपने पिछले चार मुकाबलों में से तीन में जीत हासिल की है। ऐसा भी तब हुआ है, जब उनके पास मयंक यादव जैसे खिलाड़ी की कमी थी। टीम के लिए अच्छी बात यह है कि उसे दिग्वेश राठी के रूप में एक बढ़िया गेंदबाज मिल गया है। उन्होंने अब तक कुल सात टी-20 मैच खेले हैं और इनमें पाच आईपीएल के मैच हैं। बड़ी बात यह है कि उन्होंने सभी मैचों में इंटरनेशनल स्पिनर रवि बिश्नोई को पछाड़ दिया है।

विज्ञापन

दिग्वेश राठी ने बढ़ाई बिश्नोई की टेंशन

राठी ने ना सिर्फ विपक्षी टीम के रन बनाने पर लगाम लगाई है, बल्कि समय-समय पर टीम को कीमती विकेट भी दिलाए हैं। उन्होंने अब तक 7.75 की शानदार इकॉनमी से रन दिए हैं, जो मौजूदा सीजन में किसी भी लखनऊ के गेंदबाज का बेस्ट प्रदर्शन है। इसके उलट बिश्नोई ने टीम को निराश किया है। भारत की नेशनल टी-20 टीम के रेगुलर मेंबर होने के बाद भी उन्होंने इस सीजन प्रति विकेट 56.25 रन खर्च किए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट भी 11.84 का रहा है, जो आईपीएल 2025 में किसी भी गेंदबाज द्वारा किया गया सबसे खराब प्रदर्शन है।

विज्ञापन

गुजरात के खिलाफ LSG की संभावित प्लेइंग इलेवन- एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश राठी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ