IPL 2025 PBKS vs LSG: आईपीएल 2025 में अब प्लेऑफ की रेस काफी रोमांचक हो चली है। पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगे, जिसको लेकर फिलहाल सभी टीमों में जंग छिड़ी है। बीते दिन आईपीएल में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, इस मैच में ऋषभ पंत की टीम एलएसजी को हार का सामना करना पड़ा। पंजाब से मिली हार के बाद अब लखनऊ सुपर जायंट्स का प्लेऑफ की रेस से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि एलएसजी के पास अभी आखिरी मौका है।
ऐसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है LSG
अभी तक इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 11 मैच खेल लिए है, जिसमें से टीम को 5 में जीत और 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में एलएसजी की टीम सातवें नंबर पर है। एलएसजी के पास अभी 3 मैच बचे हैं। ऐसे में अगर ऋषभ पंत की टीम अपने अगले तीनों मैच जीत जाती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे और वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी। वहीं एलएसजी का नेट रनरेट फिलहाल -0.469 का है।
PBKS से मिली हार
बीती रात खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 236 रन बनाए थे। पंजाब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रभसिमरन सिंह ने शानदार महज 48 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 6 चौके और 7 छक्के शामिल थे।
इसके बाद एलएसजी की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 199 रन ही बना पाई थी। एलएसजी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आयुष बदोनी से सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली थी, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। पंजाब किंग्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs LSG: हार के बाद फूटा ऋषभ पंत का गुस्सा, इन खिलाड़ियों पर निकाली ‘भड़ास’
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
24 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
8 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
9 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
10 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
10 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines