IPL 2025 LSG Captain: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत पर 27 करोड़ तक की बोली लगाकर सभी को हैरान कर दिया। पंत अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले पंत लंबे समय से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते आ रहे थे, साथ ही वे इस टीम के कप्तान भी थे। लेकिन अब ये खिलाड़ी एलएसजी का हिस्सा है। अब बड़ा सवाल ये बना हुआ है कि क्या एलएसजी ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 के लिए टीम का नया कप्तान बनाएगी। वहीं पंत को लेकर टीम के मालिक संजीव गोयनका ने खुलकर बात की है।
LSG ने पंत के लिए पहले ही रखे थे 25-27 करोड़
टीआरएस पॉडकास्ट पर बोलते हुए संजीव गोयनका ने बताया कि, “हमें पता था कि हम उसे खरीदेंगे और हमने उसके लिए 25-27 करोड़ रुपये रखे थे। इसलिए जब ऋषभ के लिए बोली 21 से 22 करोड़ पर रुकी, तो डीसी ने उसे आरटीएम करने में एक सेकंड भी बर्बाद नहीं की। इसका मतलब है कि वे पूरी तरह से जाने को तैयार थे। उसे रिटेन न करना एक अलग परिस्थिति है और मेरे लिए इस पर चर्चा करना सही नहीं है, लेकिन वे निश्चित रूप से उत्सुक थे।”
ये भी पढ़ें:- ‘ऐसा लीडर कभी नहीं…’ MS Dhoni को लेकर संजीव गोयनका का बड़ा बयान
किसी ने पंत को खरीदने का नहीं दिया था सुझाव
आगे उन्होंने कहा कि, आईपीएल नीलामी के दिन कुछ विशेषज्ञ थे जिन्होंने मुझे बुलाया और मुझे युजवेंद्र चहल या जोस बटलर को खरीदने का सुझाव दिया.. किसी ने ऋषभ का सुझाव नहीं दिया। हमने सोचा कि 27 करोड़ एक सुरक्षित बोली थी। अगर ऋषभ हमारे पास नहीं आते, तो LSG को उसकी कमी खलती।”
अब पंत को एलएसजी का कप्तान बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही है। केएल राहुल के जाने के बाद पंत के अलावा एलएसजी के पास ऐसा कोई शानदार खिलाड़ी नहीं है जिसको कप्तानी का इतना अनुभव हो। आईपीएल में पंत को कप्तानी का अच्छा अनुभव भी है।
ये भी पढ़ें:- लड़ाई से है KKR के इस पूर्व खिलाड़ी का पुराना नाता, क्या ‘अपराध’ की मिलेगी सजा?
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
13 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
35 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines