IPL 2025 LSG vs RCB: आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को आरसीबी के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 227 रन बनाने के बावजूद ऋषभ पंत की टीम को ये करारी शिकस्त मिली, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एलएसजी की गेंदबाजी कितनी खराब रही होगी। आरसीबी ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा टारगेट चेज किया है। वहीं इस मैच में मिली हार के बाद आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
LSG के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड
इस मैच में एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 227 रन बनाए थे। जिसमें पंत ने 118 रन की नाबाद पारी खेली थी, बावजूद इसके एलएसजी के गेंदबाज इस बड़े टारगेट को बचा नहीं पाए और आरसीबी ने 18.4 ओवर में इस बड़े लक्ष्य को हासिल करके क्वालीफायर 1 में जगह बनाई। वहीं इस सीजन एलएसजी ने तीन बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है और तीनों ही बार ऋषभ पंत की टीम को हार का सामना करना पड़ा। अब आईपीएल इतिहास में एलएसजी ऐसी पहली टीम बन गई है जो तीन बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने के बाद भी हार गई।
सबसे पहले इस सीजन एलएसजी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 24 मार्च को 209 रन बनाए, लेकिन टीम इस टारगेट को बचा नहीं पाई थी और दिल्ली ने मैच को अपने नाम कर लिया था। इसके बाद दूसरी बार एलएसजी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 205 रन बनाए थे और तब भी पंत की टीम को हार का सामना करना पड़ा था, वहीं अब 227 रन बनाने के बाद भी आरसीबी के खिलाफ एलएसजी को हार का सामना करना पड़ा है।
पंत ने जड़ा था शतक
इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ऋषभ पंत ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ा। पंत के बल्ले से आईपीएल में ये शतक 7 साल के बाद आया है। इससे पहले पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया था। आरसीबी के खिलाफ पंत ने 61 गेंदों पर 118 रन की नाबाद पारी खेली थी। जिसमें उनके बल्ले से 11 चौके और 8 छक्के निकले थे।
ये भी पढ़ें:- LSG vs RCB: जितेश शर्मा ने आईपीएल में रच दिया इतिहास, एमएस धोनी को पछाड़कर बने नंबर-1
संबंधित खबरें
रोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
53 mins agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
2 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
11 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines