IPL 2025 Start Date: इन दिनों फैंस की जुबान पर सिर्फ आईपीएल 2025 और मेगा ऑक्शन का ही नाम है। इस बीच अगले साल होने वाली इस लीग की तारीख का ऐलान हो गया है। अगले साल यह टूर्नामेंट 14 मार्च से 25 मई तक खेली जाएगा। सिर्फ अगले साल ही नहीं बल्कि 2026 और 2027 सीजन की तारीख का भी ऐलान हो गया है। साल 2026 में आईपीएल का आगाज जहां 15 मार्च से होगा, वहीं फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। इसके अलावा साल 2027 में यह लीग 14 मार्च से शुरू होगी और 30 मई तक चलेगी।
लीग में खेले जाएंगे 74 मैच
2025 के सीजन में पिछले तीन सीजन की तरह ही 74 मैच खेले जाएंगे। ज्यादातर पूर्ण सदस्य देशों के विदेशी खिलाड़ियों को अपने बोर्ड से अगले तीन सीजन के लिए IPL में खेलने की परमिशन मिल गई है। इसमें पाकिस्तान शामिल नहीं है, जिनके खिलाड़ियों को 2008 के बाद से ही IPL में खेलने का मौका नहीं मिला है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों को आईपीएल 2025 में खेलने की मंजूरी दे दी है। हालांकि 2026 में ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसके बारे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खुलासा किया है कि यह 18 मार्च से पहले समाप्त हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 की तारीख का हो गया ऐलान, इस दिन शुरू होगी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग
तीनों सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे कई देश के खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद आईपीएल 2026 में शामिल होंगे। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 18 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट भी सौंपी है जो अगले तीन सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के अलावा दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाड़ी भी अगले तीन सीजन के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे।
जेद्दा में होगा आईपीएल ऑक्शन
अगले साल होने वाले आईपीएल 2025 से पहले 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्शन होगा। इसमें ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर हैं। इस मेगा ऑक्शन में कुल 574 खिलाड़ी शामिल होंगे। 574 खिलाड़ियों में से 366 भारतीय और 208 विदेशी हैं, जिनमें एसोसिएट देशों के 3 खिलाड़ी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Ind vs Aus: टॉस जीतते ही टीम इंडिया को मिली गुड न्यूज, ऑस्ट्रेलिया टीम के छूटे पसीने!
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
5 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
5 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
6 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
7 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
7 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines