IPL 2025 Points Table: अपने ही होम ग्राउंड पर मिली एक और हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस से आउट हो चुकी है। चेपॉक के मैदान पर माही की सेना को पंजाब के शेरों ने 4 विकेट से धो डाला। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की पूरी टीम 190 रन बनाकर ऑलआउट हुई। सैम करन ने बल्ले से जमकर धूम मचाई और 47 गेंदों पर 88 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस ने 32 रनों का योगदान दिया। हालांकि, पंजाब के बैटर्स ने इस लक्ष्य को हंसते-खेलते हुए 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों में 72 रन ठोके, तो प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से एक और अर्धशतकीय पारी निकली।
प्वाइंट्स टेबल में मची उथल-पुथल
पंजाब किंग्स की जीत से आईपीएल 2025 के प्वाइंट्स टेबल में जबरदस्त उथल-पुथल मचा है। पंजाब ने इस सीजन की छठी जीत के साथ लंबी छलांग लगाई है और टीम टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। पंजाब ने मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स को एक-एक पायदान नीचे ढकेल दिया है। मुंबई अब तीसरे नंबर पर खिसक गई है, तो गुजरात चौथे और दिल्ली के दबंग पांचवें नंबर पर काबिज हैं। टेबल की टॉप पोजीशन पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कब्जा बरकरार है। आरसीबी के सबसे ज्यादा 14 पॉइंट हैं।
लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में नहीं पहुंची सीएसके
आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका है जब चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दूसरी बार प्लेऑफ का टिकट कटाने में नाकाम रही है। पंजाब के खिलाफ टीम को इस सीजन की अपनी 8वीं हार का मुंह देखना पड़ा। 10 मैचों में आठ मैच गंवाकर चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। सीएसके के अभी कुल पॉइंट 4 हैं और बचे हुए चार मैचों को जीतकर भी टीम सिर्फ 10 पॉइंट पर ही पहुंच पाएगी। टीम का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा। ना तो चेन्नई के बल्लेबाज कुछ कमाल दिखा सके और ना ही टीम के बॉलर्स लय में दिखाई दिए।
संबंधित खबरें
WPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
5 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
47 mins agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
2 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
2 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
3 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
4 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines