IPL 2025 Latest Points Table: आईपीएल 2025 के छठे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। हैदराबाद से मिले 191 रनों के लक्ष्य को लखनऊ ने 5 विकेट खोकर 16.1 ओवर में हासिल कर लिया। टीम की ओर से निकोलस पूरन ने जमकर तबाही मचाई और 26 गेंदों पर 70 रन की आतिशी पारी खेली। वहीं, मिचेल मार्श ने 31 गेंदों पर 52 रन जड़े। इससे पहले गेंद से शार्दुल ठाकुर ने कहर बरपाते हुए चार विकेट अपने नाम किए। हैदराबाद की ओर से बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। लखनऊ ने पहली जीत के साथ ही आईपीएल के प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। टीम अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।
लखनऊ ने लगाई लंबी छलांग
लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के साथ ही आईपीएल के प्वाइंट्स टेबल में दूसरी पोजीशन को हासिल कर लिया है। पंत की अगुवाई में लखनऊ ने 191 रनों के टारगेट को सिर्फ 16.1 ओवर में चेज कर डाला, जिसका फायदा उन्हें नेट रनरेट में भी मिला है। हालांकि, हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को भारी नुकसान हुआ है। हैदराबाद की टीम टॉप पोजीशन से खिसकर अब सीधा छठे नंबर पर आ गई है। टेबल में सबसे निचले पायदान पर लगातार दो हार का सामना करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम मौजूद है। वहीं, गुजरात टाइटंस 9वें नंबर पर काबिज है।
आरसीबी का टॉप पर कब्जा
सनराइजर्स हैदराबाद की हार से सबसे ज्यादा फायदा आरसीबी को पहुंचा है। आरसीबी की टीम आईपीएल 2025 के प्वाइंट्स टेबल में अब टॉप पर पहुंच गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में केकेआर को धूल चटाई थी। लखनऊ दूसरे नंबर पर मौजूद है, तो पंजाब किंग्स तीसरे और चेन्नई सुपर किंग्स चौथे पायदान पर काबिज है। दिल्ली कैपिटल्स एक जीत के साथ पांचवें नंबर पर बनी हुई है।
पूरन ने मचाई तबाही
191 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एडम मार्करम सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने जमकर तबाही मचाई। मार्श ने 31 गेंदों पर 52 रन की तेज तर्रार पारी खेली। वहीं, पूरन ने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन ठोक डाले। अपनी इस पारी में पूरन ने 6 चौके और इतने ही छक्के जमाए।
संबंधित खबरें
राहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
18 mins agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
24 mins agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
53 mins agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
1 hr agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
1 hr agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
2 hrs agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
2 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 2 मैच में लुटाए 99 रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines