IPL 2025: गुजरात की SRH पर जीत के बाद बदल गया पॉइंट्स टेबल का हाल, कौन सी टीम है सबसे फिसड्डी?

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 में रविवार को गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से धूल चटाई। आइए देखते हैं कि 19 मैचों के बाद कौन सी टीम किस पोजीशन पर है।

IPL 2025 Points Table

IPL 2025 Points Table

IPL 2025 Points Table: शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने रविवार को अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद पर सात विकेट से जीत दर्ज की। टीम ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई है और दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

दूसरी ओर पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम की यह लगातार चौथी हार है। टीम ने अब तक पांच में से चार मैच गंवा दिए हैं और वह पॉइंट्स टेबल की सबसे फिसड्डी टीम बन गई है। दिल्ली कैपिटल्स तीन मैचों में छह पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। दिल्ली की टीम टूर्नामेंट की एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने अब तक हार का स्वाद नहीं चखा है।

विज्ञापन

एक नजर IPL 2025 के लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल पर-

टीम का नाम मैच जीते हारे पॉइंट्स नेट रन रेट (NRR)
दिल्ली कैपिटल्स 3 3 0 6 +1.257
गुजरात टाइटंस 4 3 1 6 +1.031
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 2 1 4 +1.149
पंजाब किंग्स 3 2 1 4 +0.074
कोलकाता नाइट राइडर्स 4 2 2 4 +0.070
लखनऊ सुपर जायंट्स 4 2 2 4 +0.048
राजस्थान रॉयल्स 4 2 2 4 -0.185
मुंबई इंडियंस 4 1 3 2 +0.108
चेन्नई सुपर किंग्स 4 1 3 2 -0.891
सनराइजर्स हैदराबाद 5 1 4 2 -1.629

यह भी पढ़ें: ‘मिसेज एंड मिसेज….’ ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर ने की अपनी गर्लफ्रेंड से शादी, तस्वीरें आईं सामने

विज्ञापन

ऐसा रहा मैच का हाल

मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने वाली हैदराबाद की टीम ने 153 रन बनाए। टीम के लिए नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए, जबकि हेनरिक क्लासेन के बल्ले से 27 रनों की पारी खेली। उनके अलावा आखिरी ओवरों में कप्तान पैट कमिंस ने 9 गेंदों पर 22 रन ठोककर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। गुजरात के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर को दो-दो विकेट मिले।

गिल ने खेली 61 रनों की कप्तानी पारी

हैदराबाद से मिले 153 रनों के टारगेट को हासिल करने में गुजरात की टीम को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई, जहां टीम ने कप्तान शुभमन गिल की 61 रनों की पारी के दम पर आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया। गिल के अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 49 जबकि शेरफन रदरफोर्ड ने 35 रनों का योगदान दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ