IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 के 11वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रन से हराया। राजस्थान से मिले 183 रनों के लक्ष्य के जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। सीएसके की ओर से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 63 रन बनाए, जबकि रविंद्र जडेजा ने 32 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, जड्डू टीम को जीत नहीं दिला सके। वानिंदु हसरंगा ने कहर बरपाते हुए चार विकेट अपनी झोली में डाले। इससे पहले नीतीश राणा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर 81 रन की लाजवाब पारी खेली, जिसके बूते राजस्थान की टीम 182 रन स्कोर बोर्ड पर लगाने में सफल रही। राजस्थान ने जीत का खाता खोल लिया है, जिसका फायदा उन्हें प्वाइंट्स टेबल में भी मिला है।
जीत से हुआ राजस्थान को फायदा
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत का स्वाद चख लिया है। इस जीत के साथ ही राजस्थान अब प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर आ गई है। मुंबई इंडियंस अब टेबल में सबसे निचले पायदान पर खिसक गई है। हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स अब सातवें नंबर पर आ गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टॉप पर काबिज है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद आठवें पायदान पर पहुंच गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स 2 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है। गुजरात टाइटंस चौथे स्थान पर मौजूद है।
सीएसके नहीं कर सकी कमाल
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रचिन रविंद्र को पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, राहुल त्रिपाठी 19 गेंदों में 23 रन बनाने के बाद वानिंदु हसरंगा का शिकार बने। शिवम दुबे भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 18 रन बनाकर चलते बने। विजय शंकर ने भी अपनी बल्लेबाजी से खासा निराश किया और वह 9 रन बनाकर हसरंगा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 63 रन की लाजवाब पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान रुतुराज ने 7 चौके और एक सिक्स जमाया। अंतिम ओवरों में धोनी ने 11 गेंदों पर 16 रन जड़े, तो जडेजा ने नाबाद 32 रन बनाए। हालांकि, यह दोनों मिलकर भी टीम को जीत नहीं दिला सके।
नीतीश राणा ने खेली धांसू पारी
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर में सिर्फ चार रन बनाकर चलते बने। इसके बाद क्रीज पर उतरे नीतीश राणा ने संजू सैमसन के साथ मिलकर राजस्थान की पारी को बखूबी संभाला। नीतीश ने बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और सीएसके के बॉलर्स की जमकर खबर ली। सैमसन 20 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन नीतीश एक छोर को संभालकर खड़े रहे। नीतीश ने पावरप्ले के अंदर ही अपना अर्धशतक पूरा किया। नीतीश ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन की लाजवाब पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान नीतीश ने 10 चौके और पांच छक्के जमाए। वहीं, कप्तान रियान पराग ने 28 गेंदों पर 37 रन जड़े, तो हेटमायर ने 19 रन ठोके, जिसके बूते राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 182 रन लगाने में सफल रही।
संबंधित खबरें
IND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
12 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
21 mins agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
36 mins agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
45 mins agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
1 hr agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को इसलिए नहीं मिलना चाहिए मौका, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए आज होगी सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग!
2 hrs agoसूर्यकुमार को मुंबई की रणजी टीम से क्यों किया गया बाहर? हुआ बड़ा खुलासा
3 hrs agoसूर्यांश शेडगे ने पहले मुकाबले में गेंद के साथ किया कमाल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines