RCB की जीत से हुआ IPL 2025 के Points Table में बड़ा फेरबदल, मुंबई इंडियंस का हो गया भारी नुकसान
IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 के 42वें मैच में आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को 11 रनों से हराया।
Edited By Shubham Mishra

RCB vs RR
Edited By Shubham Mishra

RCB vs RR
IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 में आरसीबी ने अपने होम ग्राउंड पर पहली जीत का स्वाद चख लिया है। चिन्नास्वामी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान के रजवाड़ों को 11 रनों से हराया। आरसीबी की एक और जीत के नायक विराट कोहली रहे। किंग कोहली ने बल्ले से जमकर कोहराम मचाया और 42 गेंदों पर 70 रन की धांसू पारी खेली। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने भी 27 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में हेजलवुड राजस्थान के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे और उन्होंने चार विकेट झटके। आरसीबी की छठी जीत से प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल हुआ है।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले से पहले आईपीएल 2025 के प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी चौथे नंबर पर मौजूद थी। हालांकि, चिन्नास्वामी में मिली जीत के बाद अब रॉयल चैलेंजसर्स बेंगलुरु की टीम तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। आरसीबी की जीत से मुंबई इंडियंस को नुकसान पहुंचा है। एमआई को अपनी नंबर तीन की पोजीशन गंवानी पड़ी है और टीम एक पायदान नीचे खिसक गई है। गुजरात टाइटंस 8 मैचों में 6 जीत के साथ टॉप पर काबिज है। वहीं, नंबर दो की कुर्सी पर दिल्ली कैपिटल्स का कब्जा है। इस सीजन की छठी हार के बावजूद राजस्थान की टीम आठवें नंबर पर बनी हुई है।
IPL 2025 POINTS TABLE. 📈
– GT, DC & RCB with 12 Points each. 🤯 pic.twitter.com/seXbNNHwwv
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 24, 2025
चिन्नास्वामी के मैदान पर टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत दमदार रही और फिल सॉल्ट और किंग कोहली ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। सॉल्ट 26 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और दोनों ने मिलकर राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। कोहली ने 42 गेंदों में 70 रन की धांसू पारी खेली, तो पडिक्कल ने 4 चौके और तीन छक्कों की मदद से 27 गेंदों में 50 रन ठोके। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल की 49 और ध्रुव जुरैल की 47 रन की पारी के बावजूद राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 194 रन ही बना सकी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: