हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: CSK को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची RCB, जानें अन्य टीमों का हाल

IPL 2025: शनिवार को हुए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2 रनों से मात दी। इस जीत के साथ आरसीबी के 16 पॉइंट्स हो गए हैं और वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है।

विज्ञापन
IPL 2025 Points Table

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 में शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को रोमांचक मुकाबले में दो रन से मात दी। आरसीबी ने इस तरह 16 साल बाद सीएसके को एक ही सीजन में दो बार हराया है। इस जीत के बाद रजत पाटीदार की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है, लेकिन प्लेऑफ की रेस अभी भी बहुत कड़ी है। आरसीबी के अब 11 मैचों में 16 पॉइंट्स हो गए है।

टीम इसी के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने के काफी करीब पहुंच गई है। टीम अगर अगले तीन में से एक मैच जीत जाती है, तो वह काफी हद तक पहला क्वालीफायर खेलने की हकदार हो जाएगी, जहां उसे फाइनल में जगह बनाने के दो मौके मिलेंगे। रजत पाटीदार की कप्तानी ने टीम को उत्साहित किया है, लेकिन असली परीक्षा अब आगे है क्योंकि उन्हें अपनी मजबूत पोजीशन बनाए रखने के लिए दबाव से निपटना है। विराट कोहली का लगातार अच्छा प्रदर्शन टीम के लिए एक बड़ा बढ़ावा है।

यह भी पढ़ें: RCB vs CSK: ‘मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं…’, आरसीबी से मिली हार के बाद एमएस धोनी ने क्यों कहा ऐसा?

विज्ञापन

एक नजर आईपीएल 2025 के लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल पर-

टीम का नाम मैच जीते हारे कोई परिणाम नहीं पॉइंट्स नेट रन रेट (NRR)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 8 3 0 16 +0.482
मुंबई इंडियंस 11 7 4 0 14 +1.274
गुजरात टाइटंस 10 7 3 0 14 +0.867
पंजाब किंग्स 10 6 3 1 13 +0.199
दिल्ली कैपिटल्स 10 6 4 0 12 +0.362
लखनऊ सुपर जायंट्स 10 5 5 0 10 -0.325
कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 9 +0.271
राजस्थान रॉयल्स 11 3 8 0 6 -0.780
सनराइजर्स हैदराबाद 10 3 7 0 6 -1.192
चेन्नई सुपर किंग्स 11 2 9 0 4 -1.117

इन टीमों का नेट रन रेट है जबरदस्त

चेन्नई के खिलाफ मैच के करीबी होने के कारण आरसीबी का नेट रन रेट थोड़ा खराब हुआ है। टीम का इस समय नेट रन रेट 0.482 है, जो काफी अच्छा है। पॉइंट्स टेबल की टॉप पांच टीमों में आरसीबी से बेहतर रन रेट मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का है। चेन्नई की बात करें तो टीम को इस सीजन की नौवीं हार झेलनी पड़ी है और वह 10वें स्थान पर है। टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। चेन्नई के अलावा अब तक राजस्थान रॉयल्स भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: RCB vs CSK: सांस रोक देने वाले मुकाबले में आरसीबी ने सीएसके को हराया, बेंगलुरु ने 2 रन से दर्ज की जीत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola