IPL 2025: बड़ी जीत के साथ पंजाब ने मुंबई को पछाड़ा, टॉपर RCB की भी बढ़ी टेंशन

IPL 2025: पंजाब किंग्स ने रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से हराकर सीजन की अपनी सातवीं जीत हासिल की। इस जीत से टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

Ipl 2025 points table

Ipl 2025 points table

IPL 2025 Points Table: पंजाब किंग्स ने रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 37 रनों से हराकर सीजन की अपनी सातवीं जीत हासिल की। टीम के अब 15 पॉइंट्स हो गए हैं और वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। टीम ने यहां पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़ा, जो तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टॉप पर बनी हुई है, जबकि गुजरात टाइटंस 14 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है। अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर है। हैरानी वाली यह है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन के अब तक 54 मैच हो चुके हैं, लेकिन अब तक एक भी टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर सकी है।

विज्ञापन

एक नजर आईपीएल 2025 के लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल पर-

विज्ञापन
स्थान टीम मैच जीते हारे नो रिजल्ट (NR) पॉइंट्स नेट रन रेट (NRR)
1 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु 11 8 3 0 16 +0.482
2 पंजाब किंग्स 11 7 3 1 15 +0.376
3 मुंबई इंडियंस 11 7 4 0 14 +1.274
4 गुजरात टाइटंस 10 7 3 0 14 +0.867
5 दिल्ली कैपिटल्स 10 6 4 0 12 +0.362
6 कोलकाता नाइट राइडर्स 11 5 5 1 11 +0.249
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 11 5 6 0 10 -0.469
8 राजस्थान रॉयल्स 12 3 9 0 6 -0.718
9 सनराइजर्स हैदराबाद 10 3 7 0 6 -1.192
10 चेन्नई सुपर किंग्स 11 2 9 0 4 -1.117

KKR-LSG की उम्मीदें बरकरार

कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हराया, जिससे छठे नंबर पर है। टीम के अब 11 मैचों में 11 पॉइंट्स हैं। पंजाब से हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) प्लेऑफ की रेस में अब भी बरकरार है। टीम के 11 मैचों में दस पॉइंट्स हैं और वह पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ