हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025 Points Table: जीत के साथ मुंबई इंडियंस की बल्ले-बल्ले, वानखेड़े में हारकर औंधे मुंह गिरी केकेआर

मुंबई इंडियंस ने एकतरफा मुकाबले में केकेआर को 8 विकेट से हराया। डेब्यू मैच में अश्विनी कुमार ने कहर बरपाते हुए चार बड़े विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन
MI vs KKR

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की पूरी टीम सिर्फ 116 रन बनाकर ढेर हो गई। डेब्यू मुकाबले में अश्विनी कुमार ने कहर बरपाते हुए चार विकेट झटके। इस लक्ष्य को एमआई ने 12.5 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में मुंबई की ओर से रयान रिकेल्टन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 62 रन की नाबाद पारी खेली। इस जीत का जबरदस्त फायदा मुंबई को प्वाइंट्स टेबल में पहुंचा है। वहीं, केकेआर को हार से भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

मुंबई को हुआ जीत से फायदा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में अपनी जीत का खाता खोल लिया है। केकेआर को हराने के साथ ही मुंबई प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान से उठकर अब छठे नंबर पर पहुंच गई है। टॉप पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कब्जा बरकरार है। वहीं, नंबर दो दिल्ली कैपिटल्स और तीसरे पर लखनऊ सुपर जायंट्स काबिज है। हार से कोलकाता नाइट राइडर्स को भारी नुकसान हुआ है। केकेआर तीसरे मैच में दूसरी हार के साथ ही टेबल में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स 9वें नंबर पर है, तो सनराइजर्स हैदराबाद आठवें पायदान पर मौजूद है।

अश्विनी-रिकेल्टन ने मचाया धमाल

मुंबई इंडियंस की जीत में डेब्यूटेंट अश्विनी कुमार और रयान रिकेल्टन ने अहम भूमिका निभाई। अश्विनी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर के स्पेल में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। अश्विनी ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर अजिंक्य रहाणे को चलता किया। वहीं, अश्विनी ने रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल और मनीष पांडे को पवेलियन की राह दिखाई। बल्ले से रयान रिकेल्टन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 62 रन की नाबाद पारी खेली। रिकेल्टन ने अपनी इस इनिंग के दौरान 4 चौके और 5 छक्के जमाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव 9 गेंदों पर 300 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 27 रन ठोके और टीम को जीत दिलाकर लौटे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola