IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 के 13वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से धो डाला। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 171 रन लगाए। टीम की ओर से निकोलस पूरन ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। 172 रनों के लक्ष्य को पंजाब ने सिर्फ 16.2 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल किया। प्रभसिमरन सिंह का बल्ला जमकर गरजा और उन्होंने 34 गेंदों में 69 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 गेंदों पर नाबाद 52 रन ठोके। इस जीत का फायदा पंजाब को प्वाइंट्स टेबल में भी मिला है।
जीत से हुआ पंजाब को फायदा
लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने के साथ ही पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। हालांकि, बेहतर नेट रनरेट होने की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टॉप पर काबिज है। पंजाब की वजह से दिल्ली कैपिटल्स का नुकसान हुआ है और वह अब तीसरे नंबर पर खिसक गई है। गुजरात टाइटंस चौथे नंबर पर काबिज है। हार के साथ ही लखनऊ अब टेबल में छठे नंबर पर फिसल गई है। राजस्थान रॉयल्स 9वें और केकेआर टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है।
प्रभसिमरन-अय्यर ने मचाया धमाल
लखनऊ से मिले 172 रनों के लक्ष्य के जवाब में पंजाब किंग्स की ओर से प्रभसिमसन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। प्रभसिमरन ने सिर्फ 34 गेंदों पर 69 रन ठोके और लखनऊ के बॉलिंग अटैक से खूब खिलवाड़ किया। अपनी इस पारी के दौरान प्रभसिमरन ने 9 चौके और तीन छक्के जमाए। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी धांसू फॉर्म को इस मुकाबले में भी जारी रखा और 30 गेंदों पर 52 रन की आतिशी पारी खेली। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे नेहल वढ़ेरा ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 25 गेंदों पर 43 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसके दम पर पंजाब ने एक और धमाकेदार जीत का स्वाद चखा।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
27 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines