IPL 2025 Points Table: अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से धूल चटाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 204 रन लगाए। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 190 रन ही बना सकी। सुनील नरेन की फिरकी का जादू सिर चढ़कर बोला और उन्होंने तीन विकेट चटकाए। फाफ डु प्लेसिस की 45 गेंदों में खेली गई 62 रन की पारी भी दिल्ली की नैया को पार नहीं लगा सकी। दिल्ली की लगातार दूसरी हार ने प्वाइंट्स टेबल को रोमांचक बना दिया है।
प्वाइंट्स टेबल हुआ रोमांचक
दिल्ली कैपिटल्स को मिली लगातार दूसरी हार से प्वाइंट्स टेबल रोमांचक हो चली है। हालांकि, हार के बावजूद दिल्ली के दबंग टेबल में चौथे स्थान पर बरकरार हैं। 10 मैचों में दिल्ली के कुल 12 पॉइंट हैं। गुजरात टाइटंस तीसरे नंबर पर काबिज है, जबकि मुंबई इंडियंस दूसरे नंबर पर मौजूद है। 14 पॉइंट के साथ आरसीबी टेबल में सबसे ऊपर बैठी हुई है। दिल्ली के घर में जीत दर्ज करने के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स सातवें नंबर पर भी बरकरार है। केकेआर के अब 10 मैचों में कुल 9 पॉइंट हो गए हैं। चेन्नई और सनाइरजर्स हैदराबाद को छोड़ दें, तो लगभग हर टीम अभी प्लेऑफ की रेस में बरकरार दिख रही है।
केकेआर ने मारा मैदान
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की ओर से अंगकृष रघुवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 44 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, रिंकू सिंह ने 25 गेंदों में 36 रन ठोके। गुरबाज ने 26 और नरेन ने 27 रन का योगदान दिया, जिसके चलते केकेआर स्कोर बोर्ड पर 204 रन लगाने में सफल रही। वहीं, 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 9 विकेट गंवाकर स्कोर बोर्ड पर 190 रन ही बना सकी। फाफ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 62 रन जड़े, तो अक्षर पटेल ने 23 गेंदों पर 43 रन ठोके। विपराज निगम ने अंतिम ओवरों में 19 गेंदों में 38 रन ठोके, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं हुए।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
36 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
46 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines