IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में जहां कई खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले हो गई, तो कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे जिनको भारी नुकसान झेलना पड़ा है। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस बार नीलामी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 27 करोड़ रुपये के साथ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। जिनकी एंट्री इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में हुई है। इसके अलावा श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा है। इसके अलावा सैम करन, फाफ डु प्लेसिस जैसे खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन में तगड़ा नुकसान हुआ है।
1. सैम करन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर सैम करन को इस बार मेगा ऑक्शन में तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। आईपीएल 2024 में सैम पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, पंजाब ने इस खिलाड़ी को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछाल सीजन सैम करन के लिए कुछ खास नहीं रहा था। वहीं इस बार मेगा ऑक्शन में सैम करन को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है। इस मेगा ऑक्शन में सैम करन को महज 2.40 करोड़ रुपये ही मिले। जो उनके बेस प्राइस से महज 40 लाख ही ज्यादा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने चौंकाया, बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाजों पर पैसा उड़ाया
2. फाफ डु प्लेसिस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मेगा ऑक्शन से पहले अपने कप्तान फाफ डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद फाफ की अब दिल्ली कैपिटल्स में एंट्री हो चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस धाकड़ खिलाड़ी को 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर ही खरीदा है। इससे पहले फाफ को आईपीएल 2024 में 7 करोड़ रुपये मिले थे। मेगा ऑक्शन में इस बार इस खिलाड़ी को 5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
3. केएल राहुल
विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल के पिछले तीन सीजन तक लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी। हालांकि इस बार फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को रिलीज करने का फैसला किया था। पिछले तीन सीजन तक राहुल को एलएसजी की तरफ से 17 करोड़ रुपये मिलते थे। जिसके बाद इस बार मेगा ऑक्शन में राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा है। केएल राहुल मेगा ऑक्शन में 3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ये 19 धाकड़ खिलाड़ी भी रह गए अनसोल्ड, कभी आईपीएल में चलता था ‘सिक्का’
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
18 mins agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines