IPL 2025 KL Rahul: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले कई खिलाड़ियों की टीम बदलने अटकलें लगाई जा रही है। जिसमें एक लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कप्तान केएल राहुल का नाम भी सामने निकलकर आ रहा है। आईपीएल 2024 केएल राहुल के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था, बल्लेबाजी से लेकर कप्तानी तक में राहुल फ्लॉप साबित हुए थे।
इतना ही नहीं एलएसजी के मालिक भी एक मैच के बाद राहुल भड़कते हुए नजर आए थे। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही है कि राहुल आईपीएल 2025 में एलएसजी का साथ छोड़ सकते हैं। वहीं अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नई सोशल मीडिया पोस्ट से हलचल थोड़ी बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें:- काम कर गया रोहित का प्लान! राहुल ने पकड़ा शार्प कैच, देखता रह गया बांग्लादेशी खिलाड़ी
क्या RCB में होगी राहुल की एंट्री?
भारत और कानपुर के बीच कानपुर में टेस्ट सीरीज दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला गया था, जिसको टीम इंडिया ने जीत लिया था। पहले टेस्ट मैच में राहुल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था लेकिन कानपुर टेस्ट की पहली पारी में केएल राहुल ने टी20 वाला खेल दिखाया। पहली पारी में राहुल ने महज 43 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान राहुल ने 7 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए थे। राहुल ने विराट कोहली के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: WTC फाइनल पर भारत की नजरें, कानपुर टेस्ट जीतकर होगा तगड़ा फायदा
राहुल की इस पारी के बाद रॉयल चैजेंजर्स बेंगलुरु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उनकी एक पोस्ट शेयर की। आरसीबी की ये पोस्ट सामने आने के बाद अब फैंस के भी रिएक्शन सामने आने लगे हैं। फैंस के बीच राहुल की आरसीबी में जाने की चर्चा काफी तेज होने लगी है। बता दें, केएल राहुल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पहले भी खेल चुके हैं। राहुल ने साल 2013 से 2016 तक आरसीबी के लिए क्रिकेट खेला है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कानपुर में जीतते ही भारत के नाम होगा खास रिकॉर्ड, कोई टीम नहीं आसपास
संबंधित खबरें
भारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
15 mins agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
48 mins agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
2 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
2 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
2 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
2 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
3 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
3 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines