IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सीजन 18 की शुरुआत बेहद शानदार की थी, लेकिन उसके बाद टीम लगातार हारती हुई नजर आ रही है। अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल के अलावा अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन में अपना सबसे अहम मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने वाली है। उससे पहले फॉर्म में चल रहे केएल राहुल अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए हैं।
अभ्यास के दौरान इंजर्ड हुए केएल राहुल
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार केएल जब नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे। उस समय मुकेश कुमार की गेंद उनके दांए घुटने में लगी। जिसके कारण उन्हें नेट्स छोड़कर जाना पड़ा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम को करो या मरो वाला मुकाबला खेलना है। ऐसे में अहम मैच से पहले राहुल की इंजरी टीम को बहुत ज्यादा परेशान कर सकती है। दिल्ली की टीम अगर मैच हारी तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।
अगला मुकाबला राहुल खेलेंगे या नहीं?
इस रिपोर्ट के बाद ये बड़ा सवाल बन गया है कि केएल राहुल अगला मुकाबला खेलेंगे या नहीं। हालांकि उसी रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि चोट फिलहाल बहुत ज्यादा गंभीर नहीं है। ऐसे में वो अगला मुकाबला खेलते हुए नजर आ सकते हैं। टीम मैनेजमेंट की मानें तो फिलहाल कोई इंजरी की समस्या नहीं नजर आ रही है। हालांकि अब कल मुकाबला देखना होगा। केएल राहुल ने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार 112 रनों की पारी खेली थी। दिल्ली की टीम उम्मीद करेगी कि वो अपने उसी फॉर्म में मुंबई के खिलाफ भी खेले।
ये भी पढ़ें: T20 Mumbai League 2025: 6 साल बाद वापसी को तैयार टूर्नामेंट, जारी हुआ नया शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines