IPL 2025 KKR vs SRH: आईपीएल 2025 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अपनी सीजन-18 की दूसरी जीत हासिल की है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी बेहद ही खराब रही, जिसके चलते पूरी हैदराबाद की टीम 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 120 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं मैच को जीतने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रैविस हेड को लेकर एक पोस्ट शेयर की जिसपर बवाल मचता हुआ दिखाई दे रहा है।
KKR ने हेड को किया ट्रोल?
केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन से हराया था। इस मैच में हैदराबाद की टीम 120 रन पर ढेर हो गई थी। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड इस मैच में 2 गेंद खेलकर महज 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं मैच जीतने के बाद केकेआर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्रैविस हेड को लेकर पोस्ट शेयर की।
ये भी पढ़ें:- अजिंक्य रहाणे की वजह से यशस्वी ने छोड़ी मुंबई की टीम? मामले पर हो गया बड़ा खुलासा
जिसमें पिछले तीन मैचों में हेड के केकेआर के खिलाफ आंकड़े दिखाए गए। जिसमें 2 बार ट्रैविस हेड केकेआर के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे। केकेआर की इस पोस्ट पर यूजर्स भी तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं।
केकेआर को मिली दूसरी जीत
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 4 मैच खेल लिए है। जिसमें से टीम को 2 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद केकेआर की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: मुंबई ने खरीद लिया KKR का विस्फोटक ओपनर, बीच सीजन आई ये बड़ी खबर
संबंधित खबरें
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
7 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
26 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
48 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines