Live Updates
RCB ने दर्ज की जीत
RCB ने KKR को पहले मैच में 7 विकेट से हरा दिया है। 175 रन के स्कोर का पीछा करते हुए RCB ने सिर्फ 3 विकेट खोकर ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। RCB के लिए फिल साल्ट ने 56 और कोहली ने नाबाद 59 रन बनाए।
रजत हुए आउट
रजत पाटीदार 16 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें वैभव ने आउट किया। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया।
विराट कोहली ने बनाई फिफ्टी
विराट कोहली ने शानदार फिफ्टी बनाई है। उन्होंने 30 गेंदों में ही उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा। RCB का स्कोर-127/2
पडिक्कल लौटे पवेलियन
पडिक्कल 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नरेन ने चलता किया। 11.4 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 188/2 है।
साल्ट लौटे पवेलियन
आरसीबी को पहला झटका लग चुका है। सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद आउट हुए। साल्ट ने आरसीबी को शानदार शुरुआत दिलाने के अलावा टीम के लिए अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 31 गेंदों में 56 रन बनाए। साल्ट ने 2 छक्के के अलावा 9 चौके अपने नाम किए।
साल्ट का तूफानी अर्धशतक
साल्ट ने इस मैच में कमाल कर दिया। उन्होंने आरसीबी को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने कई धमाकेदार शॉट खेले। साल्ट ने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। आरसीबी का स्कोर 7 ओवर के बाद 86/0 है।
पावर प्ले में आरसीबी का धमाका
साल्ट और विराट कोहली का धूम धड़ाका जारी है। साल्ट 23 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के की मदद 49 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि विराट कोहली 13 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद हैं। आरसीबी ने 6 ओवर के बाद 80/0 रन बना लिए हैं।
आरसीबी की धमाकेदार शुरुआत
175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को शानदार शुरुआत मिली। 3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 37/0 रन हैं। कोहली और फिलिप्स शानदार बल्लेबाीजी कर रहे हैं। साल्ट ने 14 गेंदों में 24 रन बना लिए हैं। कोहली भी 11 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
आरसीबी को मिला 175 रनों का लक्ष्य
20 ओवर के बाद केकेआर ने 8 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। 10 ओवर के बाद पहली पारी में आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और कोलकाता को विशाल स्कोर बनाने से रोक दिया। हालांकि 10 ओवर में कोलकाता ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन इसके बाद आरसीबी ने कमाल की वापसी की और केकेआर को 174 रनों पर ही रोक दिया। केकेआर की ओर से अजिंक्य रहाणे ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 31 गेंदों में 56 रन बनाए। आरसीबी को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 175 रन बनाने होंगे। आरसीबी को विराट कोहली और फिलिप साल्ट जैसे खिलाड़ियों से उम्मीदें रहने वाली हैं।
हर्षित राणा लौटे पवेलियन
हर्षित राणा के रूप में केकेआर को 8वां झटका लगा है। वह 19.5 ओवर में जोश हेजलवुड का शिकार बने।
रघुवंशी लौटे पवेलियन
रघुवंशी 22 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी भले ही छोटी थी लेकिन टीम को उनके बनाए गए रन से काफी मदद मिली। रघुवंशी को यश दयाल ने आउट किया। 18.5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 169/7 है।
भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी
रोहित शर्मा - 448 मैच
दिनेश कार्तिक - 412 मैच
विराट कोहली - 400 मैच
एमएस धोनी - 391 मैच
सुरेश रैना - 336 मैच
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान
विराट कोहली इस मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही उन भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने 400 टी-20 मैच खेले हैं। ये विराट का 400वां टी-2-ृ0 मुकाबला था। विराट इंटरनेशनल टी-20 से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन आईपीएल में वह भी एक्टिव हैं। इस सीजन आरसीबी को उनसे खासा उम्मीदें हैं। पिछले सीजन भी किंग कोहली ने कमाल दिखाया था।
नहीं चला रसल का बल्ला
रसल इस मैच में सुयश शर्मा का शिकार बने। सुयश ने रसल को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन जाने के लिए मजबूर कर दिया। वह बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। उन्होंने 3 गेंदों में 4 रन बनाए। केकेआर का स्कोर 15.4 ओवर के बाद 150/6 है। 10 ओवर तक जहां केकेआर का 1 विकेट गिरा था, वहीं अगले 5 ओवर में आरसीबी ने शानदार वापसी की। आरसीबी की ओर से क्रुणाल पांड्या ने शानदार गेंदबाजी की। वह 4 ओवर में 29 रन खर्च कर 3 विकेट लेने में कामयाब रहे।
रिंकू सिंह लौटे पवेलियन
रिंकू सिंह इस मैच में खासा कमाल नहीं कर सके। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने टीम का साथ छोड़ दिया। 15.1 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1465 है। रिंकू 10 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए।
पांड्या की शानदार गेंदबाजी
12.1 ओवर में वेंकटेश अय्यर ने टीम का साथ छोड़ दिया। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने पवेलियन लौटाया। केकेआर का स्कोर 12.1 ओवर के बाद 125/1 है। अय्यर ने 7 गेंदों में 6 रन बनाए।
रहाणे की अच्छी पारी का अंत
10.3 ओवर में रहाणे 31 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि वह शतक पूरा नहीं कर सके। रहाणे ने 6 चौके और 4 छक्के अपने नाम किए। केकेआर का स्कोर 10.3 ओवर के बाद 109/3 है। रहाणे को क्रुणाल पांड्या ने आउट किया।
केकेआर को लगा दूसरा झटका
सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन शानदार पारी खेलकर 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर रासिख सलाम डार का शिकार बने। उन्होंने 26 गेंदों में 44 रन बनाए। क्रीज पर वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी करने आए हैं।
केकेआर का स्कोर 100 पार
10वें ओवर में केकेआर ने 100 रनों के आंकड़े को पार कर लिया। 9.5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 107/1 है।
अजिंक्य रहाणे की फिफ्टी
रहाणे ने 25 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया। वह 26 गेंदों में 53 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। केकेआर का स्कोर 8.2 ओवर के बाद 83/1 है। उनका साथ नरेन भी दे रहे हैं।
पहला पावर प्ले केकआर के नाम
6 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 60/1 है। रहाणे 16 गेंदों में 39 रन तो नरेन 15 गेंदों में 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
रहाणे ने बटोरे 16 रन
चौथे ओवर में रहाणे ने 2 छक्के और 1 चौके जड़ कर 16 रन बटोर लिए। वह शानदार लय में नजर आ रहे हैं। वहीं 5वें ओवर में ही रहाणे ने क्रुणाल पांड्या की गेंद पर लगातार 2 चौके जड़ दिए। 5.1 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 44/1 है।
आरसीबी को मिली पहली सफलता
पहले ओवर की तीसरी गेंद पर डिकॉक को जीवनदान मिला। सुयश शर्मा ने आसान कैच छोड़ दिया। लेकिन अगली ही गेंद पर डी कॉक 4 रन बनाकर आउट हो गए। पहले ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 4 /1 रन है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर
आरसीबी और केकेआर के बीच अब तक 34 मैच खेले गए हैं, जिसमें केकेआर ने 20 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी को 14 मुकाबले में जीत मिली है। अब दोनों टीमें आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले को अपने नाम करने की नियत से उतर चुकी हैं।
भुवनेश्वर कुमार को नहीं मिला मौका
आईपीएल 2025 के पहले मैच में भुवनेश्वर कुमार को मौका नहीं मिला है। वह इस मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। भुवी को आरसीबी ने आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में खरीदा था।
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
केकेआर की प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
RCB ने जीता टॉस
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी।
टॉस का बदला समय
केकेआर बनाम आरसीबी मैच में टॉस का समय बदल चुका है। टॉस 7 बजे होना था।
विराट को मिला खास तोहफा
आईपीएल में 18 साल पूरे होने पर विराट कोहली एक खास तोहफा भी मिला।
विराट ने भी किया शाहरुख के साथ डांस
शाहरुख खान के साथ रिंकू ने लगाए ठुमके
स्टेज पर हुई किंग कोहली की धाकड़ एंट्री
करण औजला की शानदार एंट्री
दिशा पाटनी ने स्टेज पर लगाई आग
मौसम दिख रहा साफ
कोलकाता का मौसम अब साफ दिख रहा है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि पूरा मैच देखने को मिल सकता है।
केन विलियमसन स्टूडियो में मौजूद
श्रेया घोषाल की जबरदस्त परफॉरमेंस
बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल की जबरदस्त परफॉरमेंस के साथ ओपनिंग सेरेमनी का शानदार आगाज हुआ।
ओपनिंग सेरेमनी का हुआ आगाज
आईपीएल 2025 सीजन-18 की ओपनिंग सेरेमनी का आगाज हो बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के साथ हो चुका है।
IPL 2025 KKR vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 174 रन बनाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 56 रन की पारी खेली, जबकि सुनील नरेन ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से क्रुणाल पांड्या ने 3 विकेट झटके, जबकि जोश हेजलवुड ने 2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली और फिल साल्ट की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 95 रनों की तेज साझेदारी कर मैच को पूरी तरह से आरसीबी के पक्ष में कर दिया। साल्ट 56 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विराट कोहली ने नाबाद 59 रन की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। केकेआर की ओर से गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिया।
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
25 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
51 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines