IPL 2025: मुंबई से हारने के बाद छलका KKR के इस खिलाड़ी का दर्द, इस नियम पर उठाए सवाल

IPL 2025 में सोमवार को मुंबई ने कोलकाता को आठ विकेट से हरा दिया। मुंबई से हारने के बाद केकेआर के बल्लेबाज रमनदीप सिंह ने मेगा ऑक्शन पर सवाल उठाए हैं।

KKR

KKR

IPL 2025: आईपीएल 2025 के 12वें मैच में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आठ विकेट से मात दी। इस मैच में हार के बाद केकेआर के बल्लेबाज रमनदीप सिंह ने मेगा ऑक्शन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल टीम के आईपीएल खिताब जीतने के बाद मेगा ऑक्शन की वजह से ही उन्हें अपनी टीम बदलनी पड़ी थी। मैच के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में बोलते हुए रमनदीप ने कहा कि टीमें इस सीजन में अभी भी अपना सही संयोजन ढूंढने की कोशिश कर रही हैं।

मेगा ऑक्शन निराशाजनक होता है- रमनदीप 

रमनदीप ने सोमवार को मैच के बाद कहा, ‘मेगा ऑक्शन निराशाजनक होता है। आप एक कॉम्बिनेशन तय करते हैं और फिर हर तीन साल में आपको टीम बदलनी पड़ती है। लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। टीमें जल्द से जल्द अपना विनिंग कॉम्बिनेशन खोजने की कोशिश करेंगी और हम भी अपना विनिंग कॉम्बिनेशन खोजने की कोशिश कर रहे हैं।’

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग में हर तीन साल में कुछ ही खिलाड़ियों को रिटेन किया जाता है। पिछले साल की मेगा ऑक्शन में केकेआर ने 6 खिलाड़ियों (4 कैप्ड और 2 अनकैप्ड) को रिटेन किया था और खिताब जीतने के बाद फिर से नई टीम बनानी पड़ी।

तीन में से एक मैच हार चुकी है KKR

केकेआर ने इस सीजन में तीन मैच खेले हैं, जिसमें से एक में उसे जीत मिली है और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर ने अपना पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ घरेलू मैदान पर गंवा दिया था, जहां रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम ने उसे मात दी थी।

इसके बाद टीम ने गुवाहाटी का दौरा किया और राजस्थान को उसके घरेलू मैदान पर हराया। मुंबई के खिलाफ केकेआर की बल्लेबाजी ध्वस्त हो गई क्योंकि ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर और डेब्यू कर रहे अश्विनी कुमार ने अपनी तेज गेंदबाजी से डिफेंडिंग चैंपियन टीम को हिलाकर रख दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ