Ajinkya Rahane IPL 2025: आईपीएल 2025 में मंगलवार को दो मैच खेले गए, जहां पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ चार रन से हार मिली। इस मैच में रनों की बारिश देखने को मिली, जहां दोनों टीमों ने 250 के करीब रन बनाए। इस मैच में हारने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे पिच क्यूरेटर पर भड़क गए। उन्होंने बाद में संकेत दिया है कि वह ईडन गार्डन्स के विकेट से खुश नहीं हैं। हालांकि उन्होंने पिच की आलोचना करने से परहेज किया और कहा कि अगर वह ऐसा करेंगे तो विवाद पैदा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: PBKS vs CSK: ‘मैदान पर खेल हार गया…’ सीएसके की हार पर भड़के स्टीफन फ्लेमिंग, अपने ही खिलाड़ियों को लगाई लताड़
मैं कुछ बोलूंगा तो बवाल हो जाएगा- रहाणे
रहाणे ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘यहां विकेट को लेकर काफी बातें हो चुकी हैं। मैं कुछ बोलूंगा तो बवाल हो जाएगा।’ इसके अलावा रहाणे ने संकेत दिया कि कोलकाता के क्यूरेटर को काफी पब्लिसिटी मिली है और इससे वह खुश होंगे। रहाणे ने आगे कहा कि वह पिच के बारे में केवल आईपीएल और संबंधित अधिकारियों से ही बात करेंगे, सार्वजनिक तौर पर नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे क्यूरेटर को पहले ही काफी पब्लिसिटी मिल चुकी है और मुझे लगता है कि वह उस प्रचार से खुश हैं। मैं यहां विकेट के इर्द-गिर्द कुछ नहीं कहूंगा और यह बात आईपीएल और संबंधित अधिकारियों से कहूंगा।’
पूरी नहीं हुईं केकेआर की पिच संबंधी मांगें
बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इस सीजन के शुरुआती मैच के बाद रहाणे ने स्पिनरों के अनुकूल विकेट की मांग की थी, लेकिन ईडन गार्डन्स के पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने सार्वजनिक रूप से उनकी मांग को खारिज कर दिया था। यह ध्यान देने वाली बात है कि पिच तैयार करने के मामले में क्यूरेटर को बीसीसीआई की बात सुननी होती है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: पंजाब के खिलाफ मिली हार के बाद चेन्नई के कप्तान रुतुराज फूटा गुस्सा, कह दी ये बड़ी बात
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
53 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines