Jasprit Bumrah Karun Nair VIDEO: आईपीएल 2025 में रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया, जिसमें हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम ने 12 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और करुण नायर के बीच हुई लड़ाई ने काफी चर्चा बटोरी।
इस घटना की वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। लेकिन अब दोनों खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लग रहा है कि दोनों के बीच अब सभी गिले शिकवे दूर हो गए हैं। इस वीडियो को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियों में बुमराह और करुण एक-दूसरे को गले लगाते और बातचीत करते देखे गए। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: LSG vs CSK: ‘यह तो बस शुरुआत…’ 20 साल के डेब्यूटेंट ने छोड़ी बड़ी छाप, धोनी भी हुए मुरीद
क्या था पूरा मामला
बता दें कि रविवार को मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के बाद बुमराह और करुण नायर के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। ऐसा तब हुआ, जब दोनों पिच पर टकरा गए। यहां करुण रन ले रहे थे, तभी उनकी टक्कर बुमराह से हो गई। लेकिन अब दोनों वीडियों में आपस में हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो उनके बीच तीखी नोकझोंक के खत्म होने का संकेत है।
नायर ने की बुमराह की तारीफ
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए करुण ने बताया कि वह बुमराह को इतनी सहजता से कैसे खेल पाए। दिल्ली के बल्लेबाज ने कहा कि वह सिर्फ सही गेंदों को चुनना चाहते थे ताकि रन बना सकें। करुण ने बुमराह को इस समय दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया, लेकिन उन्होंने कहा कि वह उन एरिया में रन बनाने के लिए खुद पर भरोसा करते हैं, जहां वह चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: LSG vs CSK: हार के बाद संजीव गोयनका का दिखा अलग रूप, पंत के साथ तस्वीर वायरल
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
24 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
34 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines