Jos Buttler: जोस बटलर ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए अपने आईपीएल करियर के 4,000 रन पूरे कर लिए। वे गुजरात टाइटन्स के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए थे, जब फॉर्म में चल रहे ओपनर साई सुदर्शन आउट हो गए। बटलर ने क्रीज पर आते ही शुरुआत में ही यह बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। इसके साथ ही इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने बल्लेबाज़ी में एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया और इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस और एबी डिविलियर्स को भी पीछे छोड़ दिया।
जोस बटलर आईपीएल में सबसे तेज 4,000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने
जोस बटलर ने 2016 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। 2 मई को अहमदाबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी ताज़ा पारी के साथ उन्होंने आईपीएल में 4,000 रन पूरे कर लिए। बटलर अब आईपीएल इतिहास में 4,000 रन बनाने वाले तीसरे सबसे तेज़ विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। चलिए नजर डालते हैं उन पांच विदेशी खिलाड़ियों पर जिन्होंने सबसे तेज़ 4,000 रन पूरे किए हैं।
अपने आईपीएल करियर में जोस बटलर ने अब तक 4,000 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 7 शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं। उनका बल्लेबाज़ी औसत करीब 40 का है और स्ट्राइक रेट लगभग 150 का। आईपीएल 2022 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए सिर्फ 17 पारियों में 863 रन बनाए थे और उस सीज़न में ‘ऑरेंज कैप’ जीतकर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे।
GT के बल्लेबाजों ने दिखाया दम
गुजरात टाइटन्स ने शुक्रवार को खेले गए आईपीएल टी20 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट पर 224 रन बनाए। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 76 रन, जोस बटलर ने 64 रन और ओपनर साई सुदर्शन ने 48 रन की शानदार पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से जयदेव उनादकट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि पैट कमिंस और जीशान अंसारी को 1-1 विकेट मिला।
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड कर रही है कमबैक की कोशिश, मिचेल पर टिकी हैं उम्मीदें
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
15 hrs agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
15 hrs agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
15 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
16 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
17 hrs agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
18 hrs agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines