IPL 2025: मेगा ऑक्शन में महंगा बिकेगा ये क्रिकेटर! रणजी में लगा रहा विकेटों की झड़ी

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 से पहले होने वाला मेगा ऑक्शन नजदीक है। इस ऑक्शन में मौजूदा रणजी सीजन में धमाल मचा रहे जगदीश सुचित पर कई टीमें पैसे जमकर पैसे खर्च कर सकती हैं।

Jagadeesha Suchith

Jagadeesha Suchith

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 से पहले होने वाला मेगा ऑक्शन नजदीक है। इस मेगा इवेंट का आयोजन 4 नवंबर और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में होगा। इस मेगा ऑक्शन में भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के कई सुपरस्टार खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें केएल राहुल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जोस बटलर, मिचेल स्टार्क और युजवेन्द्र चहल का नाम शामिल है। इन प्लेयर्स पर आईपीएल टीमें जमकर पैसा बरसा सकती हैं।

विज्ञापन

इस मेगा इवेंट में कुछ नाम ऐसा भी हैं, जो बड़े नाम ना होकर भी ऑक्शन में कहर बरपा सकते हैं और बड़ी राशि झटक सकते हैं। इन्हीं में एक नाम भारतीय ऑलराउंडर जगदीश सुचित का है। सुचित रणजी ट्रॉफी में 37 विकेट के साथ टॉप पर हैं। उन्होंने हाल ही में मिजोरम के खिलाफ 6 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन

37 विकेट झटक चुके सुचित

सुचित ने चिन्नास्वामी में महाराजा ट्रॉफी में सिर्फ 7.54 इकोनॉमी रेट से रन खर्च करते हुए 37 विकेट अपने नाम किए हैं। उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए आईपीएल टीमें नए सीजन में उन्हें बैकअप भारतीय स्पिनर के ऑप्शन के रूप में आजमा सकती हैं।

विज्ञापन

574 खिलाड़ी हुए शॉर्ट-लिस्ट

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए शुरू में कुल 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन इस संख्या को घटाकर 574 कर दिया गया है, जिसमें 366 भारतीय, 208 विदेशी जबकि तीन एसोसिएट्स देश के खिलाड़ी शामिल हैं। मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों के लिए 204 स्लॉट खाली रहेंगे, जिनमें से 70 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होंगे। ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज वाले सबसे ज्यादा खिलाड़ी हैं, जहां 81 खिलाड़ियों ने खुद को इस ब्रैकेट में रखा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ